उत्तर प्रदेश: पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए लांच किया “यूपी कॉप एप्प
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -लखीमपुर खीरी -विमलेश भारती :उत्तर प्रदेश: पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए लांच किया “यूपी कॉप एप्प”,
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे “आप का अपना थाना, आपका अपना ऐप”
यूपी पुलिस को हाईटेक के क्रम में UPCOP App लांच किया है इस एप्प से वाहन चोरी, सामान लूट, सामान चोरी, नकबजनी, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, मोबाइल/ चैन/ पर्स स्नैचिंग, साइबर अपराध, इस सभी अपराधों में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आप अपने घर बैठे ही मोबाइल से एफआईआर पंजीकृत करने तथा रिपोर्ट प्राप्त करने की अनूठी सुविधा दी जा रही है। शिकायत करने के उपरान्त शिकायतकर्ता के मोबाइल पर SMS के माध्यम से निम्न सूचनाएं भेजी जाएंगी. जैसे- अपराध पंजीकरण होने पर, विवेचना निस्तारित होने पर। अभियुक्त गिरफ्तार होने पर, माल बरामदगी होने पर, चार्जशीट/फाइनल रिपोर्ट लगाने पर जांच अधिकारी का नाम व मोबाइल नम्बर के साथ आप के मोबाइल पर प्राप्त होगा। इन अपराधों के घटित होने पर आप को थाने जाने की आवश्यकता नही है, आप घर बैठे अपने मोबाइल से दर्ज कर e-FIR. गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, “आप का अपना थाना, आपका अपना ऐप” और हो जाये हाईटेक।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
