पलिया तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एडिशन एसपी ने फारियादियों की सुनी समस्याएं।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -पलिया -लखीमपुर खीरी -अमरनाथ :पलिया तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एडिशन एसपी ने फारियादियों की सुनी समस्याएं। पलिया तहसील सभागार में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले के एसडीएम व एडिशनल एसपी तथा उप जिलाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी, सहीत तमाम विभागों के अधीकारी व संबंधित थानों के एस आई की उपस्थित में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फारियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

एडीएम ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होनें फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर समस्त जिला तथा स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
