नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रेन में चोरी हुए जूते का पता चला जीआरपी को मिला जूता चोर – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

ट्रेन में चोरी हुए जूते का पता चला जीआरपी को मिला जूता चोर

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -फरीदपुर -राजदा :ट्रेन में चोरी हुए जूते का पता चला जीआरपी को मिला जूता चोर बोला जल्दबाजी में पहन गया था नया जूता बरेली आकर वापस करेगा
5 मई को लखनऊ के गोमती नगर निवासी हरपाल सिंह पुत्र नंदाराम सिंह 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे उन्हें गाजियाबाद से लखनऊ जाना था वह ट्रेन के बी-4 कोच को 49 नंबर बर्थ पर सवार हुए इस दौरान सीट के नीचे उतारा उनका जूता चोरी हो गया था। चोरी करने वाला व्यक्ति अपने टूटे जूते छोड़कर चला गया। हरपाल के कोच की सामने वाली 50 नंबर सीट पर सफर कर रहे एक व्यक्ति पर जूता चुराने का आरोप लगाया पूरे मामले की शिकायत उन्होंने लखनऊ पहुंचकर की लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई ।मामला बरेली जंक्शन जीआरपी को ट्रांसफर किया गया सीट नंबर के आधार पर ढूंढा गया आरोपी
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी ने आई आर सी टी सी से जूता चोरी करने वाले की जानकारी मांगी थी पता चला कि वह हरपाल के पास वाली सीट पर कोलकाता का रहने वाला प्रशांत नाम का यह युवक सफर कर रहा था। आरोपी के मोबाइल नंबर पर जीआरपी ने फोन किया तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उस पर जूता चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है जल्दबाजी में पहन कर गया था जूता फिलहाल उसने कहा था कि अचानक ट्रेन चल दी थी जल्दबाजी में वह अपना पुराना जूता छोड़ आया उसके सामने नया जूता पड़ा था वह पहन लिया जल्द ही बरेली आकर जूता सौंपने की बात कही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!