जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -हापुड़ -दयानन्द :जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व उप जिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में संपन्न हुआ

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्या निस्तारित की जाए वह गुणवत्तापूर्ण रहे। यह शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिस की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या ग्रस्त व्यक्ति से गुणवत्ता की जानकारी लेकर की जाती है। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों व प्रक्रिया के अनुसार संबंधित व्यक्ति की समस्या को सुनकर मौके पर जाकर निस्तारण करें । सभी विभाग समन्वय स्थापित करके शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण समस्याओं का निस्तारण कराएं किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस की जो समस्याएं प्राप्त होती हैं उसका निस्तारण मौके पर जाकर संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर से कहा कि तालाब, सड़क या अन्य सरकारी भूमि पर जो भी अवैध कब्जा है उन्हें तत्काल अभियान चलाकर मय फोर्स के साथ हटाया जाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
