ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के कमलों द्वारा दयाल सागर की भूमि का पूजन कर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -अयोध्या – फूलचन्द्र : ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के कमलों द्वारा दयाल सागर की भूमि का पूजन कर
अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
अयोध्या जिले के विकास खण्ड बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर तेंदुवा में ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा के कमलों द्वारा दयाल सागर की भूमि का पूजन कर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन उपरांत अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाकर प्रकृति को शुद्ध जल उपलब्ध कराना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है। पर्यावरण में उपस्थित पशु – पक्षी, जीव- जंतु, जंगली जानवर आदि गंदा पानी पीकर बीमार होकर अपनी जान गवां रहे हैं इससे खेत- खलिहान एवं जंगलों में रहने वाली कई प्रजातियां विलुप्त हो
रही हैं , इसे रोकने के लिए तथा सभी को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने की नीयत से अमृत सरोवर का निर्माण हो रहा है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। विकासखंड के प्रथम अमृत सरोवर का शिलान्यास करते हुए ब्लाक प्रमुख श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरोवर से पर्यावरण में तो सुधार होगा ही साथ ही उपभोक्ता संरक्षण एवं संतुलन बनाने में भी यह सरोवर वरदान साबित होगा। रतनपुर तेंदुआ में दयाल सागर अमृत सरोवर के शिलान्यास के दौरान विकासखंड के प्रभारी खंड विकास अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि इस
सागर का निर्माण मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग के कन्वर्जेंस से किया जाएगा इसके निर्माण में ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी कि इसका जल निर्मल, स्वच्छ एवं शुद्ध रहे, मानव से लेकर प्रकृति के सभी जीव जंतु इसका उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां के इस दयाल सागर को अमृत सरोवर में परिवर्तित करने हेतु लंबाई 106 मीटर एवं चौड़ाई 74 मीटर रखी गई है। रतनपुर तेंदुआ के इस अमृत सरोवर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रुप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी अवनीश शुक्ला, बद्रीनाथ पांडे, ए पी ओ दानिश जमाल, बी टी ए बलवीर सिंह ग्राम प्रधान रामजियावन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंजू वर्मा, अभिमन्यु,अवधेश प्रताप सिंह, राजेश चौधरी, शुभम शुक्ला, रवि कुमार ,भीम सिंह रौनक, सृष्टि सिंह सहित ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
