एक दिन में उत्तर प्रदेश में 1लाख 88 राशन लोगों ने किए सरेंडर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता – – विजय कुमार : एक दिन में उत्तर प्रदेश में 1लाख 88 राशन लोगों ने किए सरेंडर
मथुरा: एक दिन में उत्तर प्रदेश में 1लाख 88 राशन लोगों ने किए सरेंडर, उत्तर प्रदेश में लगी BPL राशन कार्ड निरस्त करवाने के लिए लंबी कतारें।मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार का निर्देश जो व्यक्ति राशन अपात्र है, वो अपना राशन कार्ड 31 मई तक सरेंडर कर दे, नहीं तो अब तक जितना राशन लिया है उसकी वसूली होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पूरी UP में मुनादी करा दी कि जिनके पास कार या AC है, या इनकम टैक्स दे रहा हो, या फिर जिनके पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है अथवा 100 वर्ग मीटर का पक्का मकान हो, या सरकारी नौकरी में है, ऐसे सभी लोग मुफ्त के राशन के पात्र नहीं हैं। ऐसे लोग 31 मई तक अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। आज UP के हर शहर में कार्ड सरेंडर करने वालों की लंबी लंबी लाइन लगी रही। राशन कार्ड केंसिल कराने के बाद लोग उम्मीद जाता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस सब्सिडी,शौचालय योजना,बच्चो के बजीफे (स्कॉलरशिप)आदि तमाम तरह की योजनाओं में आप ने सरकार से जो पैसा या सुविधाएं ली हैं उनको भी वापस करना पड़ सकता है क्योंकि जब आप राशन लेने के लिए पात्र नहीं है तो इन योजनाओं के भी पात्र नहीं रह जाते, सरकार ने जो दिया है वह आपके गले में हाथ डाल कर वापस छीन लेगी। बहुजन इण्डिया 24 न्यूज का सवाल जब बापस ही लेना था तो दिया क्यो, अगर लोगों ने धोखा किया तो आप के अधिकारियों ने भी तो धोखा किया है उन्होंने भी तो वेरिफाई करने के बाद ही जारी किया होगा तो उन अधिकारियों से रिकवरी क्यों नहीं कर रही है सरकार। तमाम योजनाओं के नाम पर भी तो जनता से अधिकारियों ने मोटी रकम वसूली है। क्या ऐसे अधिकारियों पर भी कसेगी सरकार सिकंजा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
