आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : बरवर खीरी : : एजाज अहमद :: आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत बरवर खीरी सोमवार को पसगवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चँदिला में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। चँदिला गांव में दो बच्चों की मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन व पुलिस बल बरवर चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सोमवार को लगभग दुपहर के समय हुई तेज हवा और बारिश जहां एक ओर लोगों के लिए राहत लेकर आई वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली लोगों के लिए काल बन गई।तारीख पुत्र मो0 सोहेल खाँ उम्र 15वर्ष निवासी चँदिला थाना पसगवा और अरीबा उर्फ रकीबा पुत्री मो0 इस्तियाक खाँ 9वर्ष निवासी सिसोरा सहामत थाना पसगवा के हैं आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। ये दोनों बच्चे अपने घर से आम बीनने के लिए गए थे। और काफी देर तक ज़ब बच्चे घर को वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग दोनों बच्चों को खोजने पहुंचे तो दोनों मासूम जमीन पर पड़े हुए थे परिजन तुरंत दोनों बच्चों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृतक घोषित कर दिया आकाशीय बिजली गिरने से दोनों मासूमों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है बहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
