ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : : अमरेन्द्र सिंह :: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे,लखीमपुर खीरी तहसील गोला। ग्राम मिर्जापुर नही चल पा रहा है,बाबाजी का बुलडोजर,लगभग अस्सी एकड़ ग्राम समाज की भूमि होने के बावजूद नही है, गौशाला बनाने के लिए भूमि, जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने बाद भी नही खाली हो पा रही भूमि जहाँ एक तरफ योगी सरकार का अवैध कब्जों व ग्राम समाज की भूमि के कब्जो को छुड़ाने को लेकर बाबा जी का बुल्डोजर चल रहा है, वही दूसरी तरफ कुछ भ्रस्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की वजह से प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी ग्राम समाज की भूमि को खाली नही कराया जा रहा है। ताजा मामला जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील गोला के अन्तर्गत ग्राम मिर्जापुर ( सुजानपुर ) का है, जहाँ की भूमि गाटा सं0 337 ख, 361, 364 , 365 , 56 मि0 कुल रकबा 0.361 हे0 पर गांव के ही जवाहर लाल गौतम ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। जबकि वहाँ पर पहले से रामदास बाबा की कुटी बनी हुई थी। जब बाबा रामदास ने उस स्थान पर गौशाला बनाने के लिए अर्जी की तो इस पर जवाहर लाल गौतम ने कुटी को हटाकर उस पर गन्ने की फसल बो दी है,जबकि उस भूमि को खाली करवाकर गौशाला व चारागाह बनाया जाना उचित है।जिसके चलते बाबा दयाराम उर्फ रामदास ने 12/04/2022 को जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को उपला स्थान की भूमि को खाली कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया है। बाबा जब भी गौशाला बनाने को लेकर अर्जी करते हैं तब तब लेखपाल द्वारा ये रिपोर्ट लगा दी जाती है कि यहाँ पर ग्राम समाज की जमीन ही नही है , जबकि मिर्जापुर ग्रन्ट (सुजानपुर) में ग्राम समाज की भूमि लगभग 80 एकड़ है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
