नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मामा ने कुल्हाड़ी से काटकर भांजे को उतारा मौत के घाट – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मामा ने कुल्हाड़ी से काटकर भांजे को उतारा मौत के घाट

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: मामा ने कुल्हाड़ी से काटकर भांजे को उतारा मौत के घाट

मामा ने कुल्हाड़ी से काटकर भांजे को उतारा मौत के घाट मैनपुरी – थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र भीखम सिंह बचपन से अपने मामा सूरजपाल पुत्र गोवर्धनलाल ग्राम दरिया थाना सौरीख ने अपने भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह सूरजपाल पुत्र गोवर्धनलाल निवासी ग्राम दरिया थाना सौरीख ने बचपन से अपने घर रह रहे भांजे सुनील कुमार पुत्र भीखम सिंह निवासी गोपालपुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी को घर में सो रहे भांजे की मामा ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। गोपालपुर के ग्रामीण कयास लगा रहे हैं। मामा ने भांजे की हत्या क्यों की जबकि भांजा बहुत ही चहेता था। थानाध्यक्ष सौरीख मदन गोपाल गुप्ता को पूछताछ में बताया कि उसने अपने भांजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। भांजा बचपन से उनके पास ही रह रहा था, जबकि उसके पिता भीकम सिंह पत्नी की हत्या में जिला कारागार अनौगी में बंद है। इस समय उनकी तबीयत खराब चल रही है और वह कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती हैं। वह कानपुर जाना चाहता था, लेकिन भांजे ने उसे रोक दिया। जिसके चलते उसने भांजे की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने सूरजपाल को हिरासत में लिया और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा, थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घर में सुनील कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। एसपी ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। हत्यारोपी से पूछताछ की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!