नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फोन पे का कोड पता कर खाते से निकाले सैतालीस हजार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फोन पे का कोड पता कर खाते से निकाले सैतालीस हजार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: फोन पे का कोड पता कर खाते से निकाले सैतालीस हजार

फोन पे का कोड पता कर खाते से निकाले सैतालीस हजार पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किशनी/मैनपुरी -जान पहिचान के युवक पर भरोसा करना एक आटो चालक को तब भारी पड गया जब उसने आटो चालक के मोवाइल से सैंतालीस हजार रूप्ये निकाल कर अपने चहेतों के खातों में भेज दिये। जनपद इटावा के थाना ऊसराहार गांव दौलतपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र वीरेन्द्र ने तहरीर दी कि वह अपना आटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। 16 मई को वह किशनी बस स्टैंड पर सवारियों का इतजार कर रहा था। प्रदीप ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व उसके सम्पकर् में बीटू पुत्र राजबीर उर्फ वांके निवासी उदयपुर कलां आया और उनके आटो पर हैल्परी करने लगा। प्रदीप ने बगताया कि वह अपने मोवाइल से फोन पे चलाता है। यदि कोई सवारी नगद पैसे नहीं देती तो फोन पे के माध्यम से किराया ले लेता था। बीटू ने पैसों के लेनदेन करते समय उसका कोड जान लिया। उस दिन बीटू ने बात करने के लिये उससे मोवाइल मांगा तो प्रदीप ने उसे अपना मोवाइल दे दिया। अचानक बीटू कुछ देर के लिये गायब होगया। आरोप है कि इसीबीच बीटू ने अलग अलग तीन नम्बरों पर दस हजार,बाईस हजार तथा 15 हजार रूपये उसके खाते से निकाल कर भेज दिये। जब उनको पता चला तो उसने तीनों नम्बरों पर बात की। तीनों ने बताया कि उन्होंने सारे पैसे बीटू को दे दिये हैं। बीटू ने कुछ पैसों से अपना मोवाइल भी रिचार्ज किया था। पुलिस ने बीटू के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकद्दमा कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!