किशनी में प्रशासन ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: किशनी में प्रशासन ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
किशनी में प्रशासन ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण एसडीएम,थानाध्यक्ष व ईओ ने सख्ती से चलाया अभियान किशनी/मैनपुरी -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद सोमवार को नगर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीएम जयप्रकाश,थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और ईओ अभय रंजन ने भारी पुलिस बल के साथ सोमवार शाम को अतिक्रमण हटाना शुरू किया। तीन दिन पहले 19 मई को प्रशासन की व्यापारियों व सभ्रांतजनों के साथ थाने पर। बैठक हुई थी।बैठक में व्यापारियों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये दो दिन की मोहलत दी गयी थी।शनिवार को पूरे बाजार में नगर पंचायतकर्मियों ने नपती कर अतिक्रमण के लिये चिन्हांकन कराया था।कई व्यापारियों ने खुद ही नाली से बाहर निकले टीन शेड को हटा लिया था।सोमवार शाम अतिक्रमण हटते ही बाजार में हड़कम्प मच गया।व्यापारियों ने खुद ही टीन शेड और सामानों को हटाना शुरू कर दिया।नगर पंचायत की जेसीबी ने रास्ते किनारे लगे सभी बोर्ड को जब्त कर लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
