नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हल्की बरसात होते ही दिखी ढोल में पोल गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा दिखा हवा हवाई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हल्की बरसात होते ही दिखी ढोल में पोल गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा दिखा हवा हवाई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या : : गोपी नाथ रावत :: हल्की बरसात होते ही दिखी ढोल में पोल गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा दिखा हवा हवाई

हल्की बरसात होते ही दिखी ढोल में पोल गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा दिखा हवा हवाई अमानीगंज-अयोध्या बारिश शुरू होने के साथ ही एक बार फिर अमानीगंज मार्ग से सैदपुर की तरफ जाने वाली सड़क की दुर्दशा हुई खराब जिससे लोगों का रास्ता हुआ बाधित इससे पहले गड्ढे और धूल से भरी सड़क लोगों की सेहत बिगाड़ रही थी वहीं अब बरसात का पानी भरने से सड़क पर आने जाने वाले लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। मौके की स्थिति के अनुसार अमानीगंज से सैदपुर मार्ग से आगे स्थित मां कामख्या मन्दिर की ओर जाती है जिसमे सोमवार, और शुक्रवार को मन्दिर की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से ही गुजरते हैं। जिससे वाहनों के दौड़ने से सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क के ज्यादातर हिस्से में डामर बचा ही नहीं है सड़क पर बोल्डर, व गड्ढे और मिट्टी ही दिखाई देती है। सूखे मौसम में धूल और बारिश मे कीचड़ और गड्ढो में भरा पानी लोगो के लिए जानलेवा बन गया है अमानीगंज से सैदपुर मार्ग तक जाने वाले सड़क कीचड़ से सराबोर हो रही है दूसरी तरफ अमानीगंज से ड्योढ़ी संपर्क मार्ग जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जब क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस रोड़ के चलते धूल ,कीचड़ और दुर्घटनाओं ने जीना मुहाल कर दिया है। आये दिन लोग यहां दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि नेता व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है जो अत्यंत निंदनीय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!