नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोसमा  बलपुरा पूरी रात हुआ जवाबी मुकाबला ए कव्वाली झूमते रहे अकीदत मन्द हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कोसमा  बलपुरा पूरी रात हुआ जवाबी मुकाबला ए कव्वाली झूमते रहे अकीदत मन्द हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: कोसमा  बलपुरा पूरी रात हुआ जवाबी मुकाबला ए कव्वाली झूमते रहे अकीदत मन्द हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है बगिया वाले बाबा का उर्स मैनपुरी/ कोसमा- बलपुरा पूरी रात हुआ जवाबी मुकाबला ए कव्वाली झूमते रहे अकीदत मन्द हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है बगिया वाले बाबा का उर्स उर्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरमान कौशल ने फीता काटकर उर्स को प्रारंभ किया गया टीवी सिंगर फरीद चिश्ती बरेली शहनाज बारसी मुंबई मैं सुबह तक चला मुकाबला कुल के बाद का हुआ समापन बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित 24 वें सालाना उर्स के मौके पर दूसरे दिन दूर दूर से आए जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी लोगो को चादर पोशी के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ा ,श्रद्धालुओं में मुस्लिमो के अलावा हिन्दू जायरीनों की भी भारी भीड़ देखने को मिली लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाकर बाबा से मन की मुरादे माँगी रात्रि 10 बजे मुक़ाबला कब्बाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया था रात भर चले मुक़ाबले कब्बाली का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया फरीद चिश्ती बरेली और शहनाज वारसी में रात भर दोंनो के बीच जवाबी मुकाबला होता रहा । कमेटी के अध्यक्ष ,नियाजउद्दीन प्रधान, ने अरमान कौशल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह, सुजान सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार नफीस अली, चौकी प्रभारी कोसमा को कमेटी के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया कार्यक्रम का आगाज फरीद चिश्ती बरेली ख्वाजा की शान में मनकवत पेश करते हुए कहा तू नवाज़ ने पर आये तो नवाज दे जमाना , तू करीम ही जो ठहरा तो करम का क्या ठिकाना शहनाज वारसी एन्ड पार्टी ने कहा कि मुझे इसका गम नहीं कि बदल गया है ज़माना ,मेरी जिंदगी के मालिक कही तू बदल न जाना फरीद चिश्ती ने कहा कैसे कटती है इस दिल की तन्हाईया , कैसे बढ़ती है इस दिल की बेचैनिया शहनाज बार्शी खुद व खुद जान जाओगे इस राज को जब किसी से तुम्हे प्यार हो जाएग ने कहा तेरे बगैर बहारो में जी नहीं लगता गगन के चाँद सितारों में जी नहीं लगता शहनाज बार्शी ने कहा नज़र के सामने जब तुम नहीं खुदा की कसम तो हसीन चाँद सितारों में जी नहीं लगता फरीद चिश्ती ने कहा सूरज को निकलने में कुछ देर नहीं लगती ,पर्वत से फिसलने में कुछ देर नहीं लगती मजदूर के बच्चो को मत देखो हिकारत से तकदीर बदलने में कुछ देर नहीं लगती शहनाज बार्शी ने जवाब दिया निर्धन को धनवान बना दे या अल्लाह पत्थर को भगवान बना दे या अल्लाह हिन्दू मुस्लिम एक ही थाली में खाए ऐसा हिन्दुस्तान बना दे या अल्लाह जबाब में फरीद चिश्ती ने कहा अल्लाह दोनों के दिलो में वो मोहब्बत दे दे। कमेटी के कार्यकर्ता नियाजउद्दीन, प्रधान बलपुरा पूर्व प्रधान बलपुरा उस्मान अली, इकराम अली, शान मोहम्मद, अबरार मोहम्मद, इकबाल, मोहम्मद शाहरुख, यूनुस खान, आसिफ, जहीर अहमद, आफाक अली, साकिब अनवर चिश्ती, सलमान मंसूरी, नदीम खान, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!