योगेन्द्र कुमार बने चैंपियन बताते चलें कि फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मेरठ : : शिव कुमार :: योगेन्द्र कुमार बने चैंपियन बताते चलें कि फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित
तृतीय ऑल इण्डिया टीचर्स गेम्स 2022 बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश योगेन्द्र कुमार बने चैंपियन बताते चलें कि फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय ऑल इण्डिया टीचर्स गेम्स 2022 का आयोजन बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में दिनांक 24 मई से 27 मई 2022 के बीच किया गया।इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 मई 2022 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के खेल अधिकारी, फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के सचिव श्री आशुतोष सिंह एवं फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कुलदीप बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 26 मई सन 2022 को संपन्न हुआ। एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में जनपद बागपत से श्री योगेन्द्र कुमार (किठौली मेरठ) सहायक अध्यापक, संविलियन विद्यालय घिटौली, विकास क्षेत्र पिलाना, जनपद बागपत एवं श्री सम्पूर्णानंद धिंगान, स.अ. संविलयन विद्यालय, घिटौली, पिलाना, बागपत ने उत्तर प्रदेश की एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जनपद बागपत में खेलो के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले श्री योगेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक संविलियन विद्यालय घिटौली, विकास क्षेत्र पिलाना, जनपद बागपत ने (45-50 वर्ष) आयु वर्ग की कैटगरी में 100, 200, 400 व 1600 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग कर चारों प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत कर चैम्पियनशिप ट्रोफी पर कब्जा कर उत्तर प्रदेश और जनपद बागपत का नाम रौशन किया। उनके साथी श्री सम्पूर्णानंद धिंगान जी ने भी लम्बी कूद स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों को बागपत जनपद की समस्त फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन, जनपद बागपत, और समस्त शिक्षकों (बेशिक शिक्षा विभाग) की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।कुलदीप बंसल उपाध्यक्ष फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
