ग्रामीण बैंक ने आयोजित किए वसूली एवं जागरूकता शिविर
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: ग्रामीण बैंक ने आयोजित किए वसूली एवं जागरूकता शिविर
ग्रामीण बैंक ने आयोजित किए वसूली एवं जागरूकता शिविर बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शान्तीपुर की तरफ से ऋण वसूली एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक टी आर रंजन ने बकायेदारों से ससमय ॠण अदायगी करने का आह्वान किया । उन्होंने बैंक की योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान तत्काल ऋण योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया । इस अवसर पर 5 एनपीए बकायेदारों से रुपए 6 लाख के समझौते किए गए तथा संपर्क के परिणाम स्वरूप 13 बकायेदारों से 12 लाख पी एन पी ए की वसूली की गई । कई एनपीए बकायेदारों ने बकाये का हिसाब कराते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वे ऋण की अदायगी कर देंगे । कछौली के ग्राम प्रधान सुबेदार यादव सहित अन्य प्रधानों ने ॠण वितरण एवं वसूली में सहयोग हेतु आश्वस्त किया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया की अवशेष पीएनपीए 08 लाख की वसूली शीघ्र ही करा ली जाएगी । उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
