नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छह दिन से गायब है उतुरी निवासी दलित युवक, नहीं लग रहा सुराग – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

छह दिन से गायब है उतुरी निवासी दलित युवक, नहीं लग रहा सुराग

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : सुल्तानपुर : : जितेंद्र कुमार बौद्ध : : छह दिन से गायब है उतुरी निवासी दलित युवक, नहीं लग रहा सुराग

-वारदात को रंजिशन अंजाम देने की बात कहकर फरार हुआ एक परिवार गांव का माहौल हुआ गर्म, प्रकरण को हल्के में ले रही देहात पुलिस गांव के आसपास जंगलों से सोनू को दो दिन से खोज रहे ग्रामीण सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत उतुरी निवासी एक युवक सप्ताह भर से गायब है। परिजनों ने अगवा कर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। वहीं इस संवेदनशील मामले में भी पुलिस मुकदमा दर्ज हाथ पर हाथ धरे बैठी है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उतुरी निवासी सोनू पुत्र छोटे कोरी गत 23 मई को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। नात रिश्तेदारों के यहां भी परिजनों ने सोनू की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसी दौरान 28 मई को गांव निवासी कुलदीप सिंह नामक युवक ने अनहोनी की सूचना देकर गांव में सनसनी फैला दी। सोनू के भाई शिवचरण का कहना है कि कुलदीप ने आकर बताया कि मैंने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी है। तुमने मेरे खिलाफ गवाही दी थी। इतना कहने के बाद दबंग कुलदीप और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद से गांव का माहौल गर्म हो गया है। मामले में पीड़ित परिवार ने कुलदीप सिंह पर अगवा कर सोनू की हत्या किए जाने आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। उधर, ग्रामीणों के साथ परिवारीजन आसपास के जंगलों में सोनू की खोजबीन कर रहे हैं। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है। इस बाबत देहात कोतवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिसिया कार्रवाई शून्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!