नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लौंदा गांव की महिलाओं ने थानाध्यक्ष पर गाली गलौज का आरोप लगाया है – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लौंदा गांव की महिलाओं ने थानाध्यक्ष पर गाली गलौज का आरोप लगाया है

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : जौनपुर : :संतोष कुमार : लौंदा गांव की महिलाओं ने थानाध्यक्ष पर गाली गलौज का आरोप लगाया है

सरपतहां थाने में महिलाओं से होता है दुर्व्यवहार और गाली गलौज जौनपुर सरपतहां- लौंदा गांव की महिलाओं ने थानाध्यक्ष पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव में पहुंचे सच्चिदानंद एस आई ने महिलाओं के साथ गाली गलौज किया और दुर्व्यवहार किया।उप निरीक्षक द्वारा महिलाओं के साथ गाली गलौज और अभद्रता वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि थाने पर महिला पुलिस से पानी मांगने पर पानी नहीं दिया गया बल्कि उन्हें प्यासा तड़पता हुआ छोड़ दिया गया।महिलाओं का आरोप है कि उन्हें धूप में बैठाया गया।आरोप है कि थाने में महिलाओं को मारने पीटने की धमकी दी गई और थानाध्यक्ष ने अश्लील गालियां देते हुए उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं का कहना है कि विकास मिश्रा मनोज गुप्ता आदि दबंग लोग अवैध तरीके से न्यायालय अथवा प्रशासन की बिना किसी अनुमति के बुलडोजर चलवा कर उनका घर गिरवा रहे हैं और विपक्षियों की मिलीभगत से थाना अध्यक्ष ने बुलडोजर को छोड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं । सीएम योगी महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं वही थानाध्यक्ष सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति की धज्जियां उड़ा रहे । वायरल वीडियो में मोदी की महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोल रहे एस आई सच्चिदानंद ने नारी सुरक्षा और मानवता को शर्मसार कर दिया। महिलाओं ने बताया कि थाने में पानी के लिए प्यासा तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। इस मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार से ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच उपरांत उचित कार्रवाई होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!