खंड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र वर्मा ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : :फूलचन्द्र : : खंड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र वर्मा ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतो का औचक
निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों
बीकापुर। 27मई 2022।खंड विकास अधिकारी बीकापुर सुभाष चन्द्र वर्मा ने
आधा दर्जन ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का सच देखा।ग्राम सचिवों को मनरेगा तथा अन्य योजना के कार्यों को गुणवत्ता परक बनाने एवम तेजी लाने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा धेनुवावा पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय पूरे सीताराम तिवारी में पहुंचकर विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया। विद्यालय की बाउंड्री टूटी मिली , वहां के सचिव अरुण दुबे को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्समय में ही सीमेंट ईट आदि मंगवा कर अपने सामने ही खड़े होकर टूटी बाउंड्री की दीवाल की मरम्मत करवाया। प्राथमिक विद्यालय चवरधार के गेट लगा न मिलने पर सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर गेट लगाने का
निर्देश दिया। ग्राम पंचायत मलेथूकनक, बछरामपुर, अकरनपुर का पंचायत भवन कार्यालय बंद पाए जाने पर नाराजगी जाहिर किया तथा पंचायत भवन पर कार्यालय अवधि में पंचायत सहायक की उपस्थिति अनिवार्य है का निर्देश दिया। लुफताबाद बछौली का पंचायत भवन एवं पंचायत सहायक उपस्थित पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा ने पंचायत सचिव शाबाशी दिया। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर वर्मा के साथ संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी अवनीश शुक्ला, अजय तिवारी, एपीओ दानिश जमाल उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
