फरीदपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने जलाया घर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : फरीदपुर : : जीनत\ राजदा : : फरीदपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने जलाया घर
फरीदपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने जलाया घर आग बुझाने गए ग्रामीणों पर हमलावर हुई युवती, ग्राम समाज की जमीन पर कर रखा था कब्जा फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी में एक युवती ने अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने अपने घर को आग लगा दी !इस दौरान आग बुझाने बड़े ग्रामीणो पर हमलावर हो गई! राजस्व विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया! महिला ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करके घर बनाया था!
प्रकाश चौधरी निवासी-सुभाष नगर हरिद्वार की हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप।
हल्का लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शाहपुर बनियान के ग्राम प्रधान राम किशोर गुप्ता ने तहसील दिवस पर अवैध कब्जा की शिकायत की थी! इसमें उन्होंने बताया था कि गांव निवासी इजरायल ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था !इस पर रविवार सुबह राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी! जब टीम ने इजरायल के परिजनों से अवैध कब्जा हटाने को कहा तो इजरायल की लड़की अनोखी आग बबूला हो गई और अपने घर में माचिस से आग लगा दी !जब वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह उन पर हमलावर हो गई! टीम ने अनोखी को काफी समझा बुझा कर आग पर काबू पाया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
