नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्षेत्र के मुड़ौसी में लेखपाल का स्थानांतरण होने की जानकारी होने ग्रामीणों ने तहसील पर हंगामा किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

क्षेत्र के मुड़ौसी में लेखपाल का स्थानांतरण होने की जानकारी होने ग्रामीणों ने तहसील पर हंगामा किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : :क्षेत्र के मुड़ौसी में लेखपाल का स्थानांतरण होने की जानकारी होने ग्रामीणों ने तहसील पर हंगामा किया

लेखपाल के ट्रांसफर रोकने के लिये आधा सैकड़ा ग्रामीण पहुंचे तहसील एसडीएम ने समाधान का दिया आश्वासन किशनी/मैनपुरी- क्षेत्र के मुड़ौसी में लेखपाल का स्थानांतरण होने की जानकारी होने ग्रामीणों ने तहसील पर हंगामा किया।उन्होंने लेखपाल का ट्रांसफर न करने की मांग की।एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण वापस चले गए।सोमवार को मुड़ौसी ग्राम सभा के डबरा सहित कई गांव के आधा सैकड़ा लोग दो ट्रैक्टर में सवार होकर तहसील पहुंचे।उन्होंने एसडीएम जयप्रकाश को ज्ञापन दिया कि लेखपाल अनुराग कुमार ने गांव के भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की है।उन लोगों की वर्षों से दबंगों द्वारा कब्जा की गई जमीन पर कब्जा दिलाया गया है।इससे बौखलाकर भूमाफिया लेखपाल का ट्रांसफर करवाना चाहते हैं और झूठी शिकायतें कर रहे हैं।लेखपाल का ट्रांसफर होने से उन लोगों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल पायेगा।ग्रामीणों के हंगामे पर एसएसआई सुखवीर सिंह व मनोज पौनियाँ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।एसडीएम जयप्रकाश ने ग्रामीणों को समझाया कि अभी फिलहाल में किसी लेखपाल का ट्रांसफर नहीं किया गया है।किसी के कब्जा न छोड़ने पर वह खुद मौके पर आएंगे।जिस पर संतुष्ट होकर ग्रामीण वापस चले गए।इस मौके पर चरन सिंह,दयाराम,देशराज सिंह,विजेंद्र सिंह,सीमा देवी,विनोद कुमार,अजमेर अली,सत्यराम,सर्वजीत,रामचन्द्र,प्रमोद कुमार,शैतान सिंह,महेंद्र पाल,सुरेंद्र सिंह,रघुवीर सिंह,चंद्रपाल सिंह,अरुण कुमार,रामानंद,रामस्वरूप सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!