राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर छत्राओं को किया गया जागरूक
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर छत्राओं को किया गया जागरूक
राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर छत्राओं को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपत और जागरूकता का था कार्यक्रम कुरावली/मैनपुरी:–सड़क हादसों में भारत को हर साल मानव संसाधन का सर्वाधिक नुकसान होता है। अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन (आईआरएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती है। इसमें भारत की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज़्यादा है। जिसको लेकर देश व प्रदेश की सरकारे नियमो में फेर बदल करती रहती है, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आए। जिसको ले कर प्रदेश की योगी सरकार जगह जगह कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक कर रही है। तो वही प्रशासन भी प्रचार व प्रसार में रात दिन एक कर रहा है। प्रशासन द्वारा जिले के विद्यालय विद्यालय जा कर वाहन की जांच हो या विद्यार्थियों को जागरूक करना हो, कार्यक्रम कर हर एक की जागरूक कर रहा है।आपको बताते चले कि आज 30 मई 2022 सोमवार के दिन कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली में ऐसे की कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ सन्तोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ सन्तोष कुमार, संजीव पौखाल, डॉ नीरज, डॉ नरेंद्र, डॉ अंजना जडोंन, श्री मती अल्वी, कनिष्ट सहायक, वर्तिका और महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर मौजूद रहे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 4 व अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ अंजना जडोंन ने महाविद्यालय की छत्राओं को शपत दिलाई। तो वही मैजूद प्राचार्य डॉ सन्तोष कुमार ने छात्राओ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन कार्यक्रम की जानकारी दी और मिशन शक्ति के तहत छात्राओ को मुश्किलो का सामना करने का प्रत्साहन किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में छात्राओ को जागरूक किया। अम्रत महोत्सव कार्यक्रम के प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह ने सभी को सड़क पे चलने के नियमो के बारे में बताया और साथ ही अपने आस पास व जान पहचान वालो को भी जागरूक करने का आवाहन किया। जिसके बाद डॉ नीरज ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि एक पढ़ालिखा व्यक्ति समाज के कई लोगो को सही राह दिखता है। एक इंसान की इंसानियत होती है कि वो समाज को जागरूक करे, जिससे वे आने वाली परेशानियों से सावधान हो जाए। जिसके बाद वे छात्राओ को सड़क पर चलते समय किन बातों का ध्यान रखे पॉइंट टू पाइंट बताया :–* मोटर साइकिल चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग ज़रूर करे।* नाबालिक को वाहन न चलने दे।* पैदल यात्रा के दौरान फुटपात पे ही चले।* चौराहे पर सिग्नल को देखे, हरी लाइट जलने पर ही सड़क पर करे, लाल लाइट होने पर रुक जाए और पीली होने पर रॉड के दोनों ओर देखे।* सड़क को ज़ेबरा क्रॉसिंग पे ही पार करे।* वाहन तय स्पीड में ही चलाए।* वाहन चलाते समय फोन पे बात न करे।* ध्यान पूरा सड़क पे ही रखे आदि। यदि कोई इन बातों का ध्यान रखता है तो सड़क दुर्घटना होने का प्रतिशत 0% हो जाएगा। जो हमारे लिए और हमारे अपनो के लिए बहुत ही महत्पूर्ण है। क्योंकि हमारे घर लौटने की खुशी हमसे ज्यादा हमारे अपनो को होती है। सुरक्षित रहे खुश रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
