गंगा में नहाते समय डूबा युवक
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : गंगा में नहाते समय डूबा युवक
गंगा में नहाते समय डूबा युवक तलाशने के बाद भी नहीं मिला शव परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल बिछवां/मैनपुरी:– थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक युवक अपनी कार से परिवारीजनों के साथ बदायूं के अटैना घाट पर गंगा नहाने गया था जहाँ गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और वह डूवने लगा जव तक वहाँ नहा रहे लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में ओझल हो गया । गोताखोर भी पानी में उतर गये पर शव नहीं मिल सका । बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गाँव गोशलपुर निवासी सतेंन्द्र सिंह शाक्य उर्फ पप्पू शाक्य जो कि टैंन्ट ब्यवसायी है का 20 बर्षीय पुत्र रिंकू शाक्य सोमवार को सुवह तड़के तीन बजे के लगभग अपनी माँ , भाई राहुल व अपनी भाभी के साथ अपनी कार से बदायूं जनपद के अटैना घाट पर गंगा नहाने गया था । सुवह सात बजे के लगभग सभी ने गंगा में स्नान किया । रिंकू भी स्नान करते करते गहरे पानी में चला गया और अचानक डूवने लगा उसने बचाने के लिये आबाज लगायी जब तक लोग कुछ समझ पाते वह गहरे पानी में डूव गया । उसे डूवते देख चीख पुकार मच गयी । स्थानीय गोताखोर भी उसे डूढ़ने के लिए पानी में उतर गये पर उसका कहीं पता नहीं चला । सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और स्टीमर व गोताखोरों से शव की तलाश कराई पर शव नहीं मिल सका । म्रतक तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था । वह बहुत ही म्रदुभाषी एवं मिलनसार था । वह अभी अविवाहित था । अपने पिता के साथ ब्यवसाय में हाथ बंटाता था । परिवारीजनों का रोरोकर बुरा हाल है । समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश जारी थी ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
