नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक हुई सम्पन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :गोंडा : : राम बहादुर मौर्य : : डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक हुई सम्पन्न जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मा० मुख्यमंत्री जी, उ0 प्र0 सरकार के 100 दिवसों की कार्ययोजना के अंतर्गत ” नया सवेरा योजना ” से आच्छादित जनपदों में चिन्हित हॉट – स्पॉट ( ग्राम पंचायत / शहरी वार्ड ) को बालश्रम मुक्त घोषित किया जाना है , जिसके अंतर्गत बालश्रम मुक्त घोषित किए जाने हेतु दिनांक 12 , जून , 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में नया सवेरा योजना के अंतर्गत जनपद गोण्डा के 10 ग्रामों तथा कटरा बाजार के 06 ग्राम क्रमशः सर्वांगपुर , गंडाही , पूरे बहोरी , रायपुर फकीर , चरेरा एवं वीरपुर कटरा तथा मनकापुर के 04 ग्राम क्रमशः मछलीगांव , कुड़ासन, दतौली, बनकसिया को बालश्रम से मुक्त कराये जाने का ग्राम स्तर एवं ब्लाक स्तर से प्राप्त प्रस्ताव को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उन्होंने यह अवगत कराया कि इन ग्रामों / ब्लाकों के ग्राम / ब्लाकों के ग्राम बाल संरक्षण समिति / खण्ड बाल संरक्षण समिति की बैठक में इन ग्रामों को बाल श्रम से मुक्त घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है तथा वर्तमान में इस प्रस्ताव का अनुमोदन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति द्वारा किया जाना अपेक्षित हैं, से संबंधित प्रस्ताव को चर्चा के उपरान्त समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी आर0 एस0 केसरी गोण्डा, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक गोण्डा की प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर, खण्ड शिक्षा अधिकारी (मनकापुर), खण्ड शिक्षा अधिकारी (कटरा बाजार), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक (चाइल्ड लाइन), अध्यक्ष बाल कल्याण समिति , उप निरीक्षक एन्टी ह्युमन ट्रेफीकिंग यूनिट , गोण्डा , डिवीजनल रिसोर्स पर्सन ( यूनीसेफ ) के साथ श्री श्री योगेश दीक्षित , श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोण्डा , श्री सत्येन्द्र प्रताप , श्रम प्रवर्तन अधिकारी , गोण्डा , श्री चन्द्रेश यादव , तकनीकी रिसोर्स पर्सन व श्रम विभाग के अन्य कर्मचारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!