समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में, मनायी गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयन्ती
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : कासगंज : : रवीश कुमार गौतम : : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में, मनायी गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयन्ती
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में, मनायी गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयन्ती कासगंज- दिनांक 31 मई 2022 को समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय बिलराम गेट कासगंज पर सुबह 10 बजे मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की 297वीं जयन्ती जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कु० देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गयी। बैठक में पधारे समस्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ राजमाता अहिल्या बाई जी के चित्र पर मल्यापर्णकर पुष्प अर्पित करे। मासिक बैठक में राजमाता अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष / पूर्व सांसद ॐo देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि 11 दिसम्बर 1767 में इनका मराठा साम्राज्य की महारानी के रूप में राज्याभिषेक हुआ इन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया, इन्होंने अपने शासन में अपने क्षेत्र के साथ ही पूरे भारतवर्ष में तीर्थस्थलों पर मन्दिर निर्माण, कुआ, घाट, तथा भूखों के लिए अन्नक्षेत्र का निर्माण कराया और काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित कराया और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का उत्पीड़न यदि हुआ तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। बैठक व जयन्ती समारोह का संचालन वरिष्ठ जिला सचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने किया। जयन्ती समारोह में जिलामहासचिव रफत मुनीर, रघुनाथ सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, कमल सिंह बघेल, देवेन्द्र सिंह लोधी, देवप्रकाश लोधी, ठाकुरदास लोधी, रामगोपाल बघेल, अजण्ट सिंह यादव, ओमशिव मिश्रा, अवधेश सोलंकी, कमल सिंह बघेल, अशोक मौर्य, कमल सिंह मौर्य, ओमपाल बघेल, मुनेन्द्र शाक्य, पुष्पेन्द्र यादव, रीना वर्मा, सीता शर्मा, डॉ० केपी सिंह, हृदेश पाल, राजवीर सिंह बघेल, सुरेश यादव, मनोज कश्यप, अवरार अहमद, मुनीश चौधरी, सहादत अली, पपल्ली वशिष्ट, तारिक, मौ० शाहिद, वाहिद अली, मनोज यादव, अशोक यादव, लोकेश, किशनगौड पण्डाजी, उदयभान सिंह राजपूत, संजीव साहू, राजेश्वर सिंह प्रधान, महेन्द्र सिंह यादव, मथुराप्रसाद मुखिया, ब्रजगोपाल यादव, सूरजपाल महाराज सिंह बघेल, राकेश पाल, स्वदेश, रजनेश यशवीर, आशीष यादव, धनन्जय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
