नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में हाथठेले पर गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में हाथठेले पर गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश : : मैनपुरी में हाथठेले पर गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

कुरावली/मैनपुरी हाथठेले पर गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। फ्री एम्बुलेंस के ज़माने में हाथ ठेले पे मरीज़ की लाना सवालो के घेरे में लाकर खड़ा करता है। तो वही गंभीर हालत में चिकित्सकों ने किया रेफर।दरअसल मामला कुरावली क्षेत्र का है इस फ़ोटो के बारे में हम आपको बताएं उससे पहले आप इस फ़ोटो को गौर से देख लीजिए साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक गंभीर हालत में मरीज को परिजन कुरावली सीएचसी पर उपचार के लिए कड़ी धूप में ठेले पर लिटाकर पहुंचे हैं। मरीज का नाम शिव सिंह पुत्र संतु लाल है। जोकि मोहल्ला भीमनगर का निवासी है। परिजनों ने बताया कि है काफी दिनों से बुखार से पीड़ित है। आज हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में इसको ठेले पर लिटाकर उपचार के लिए कुरावली सीएचसी पर लेकर आये हैं।क्या कहा चिकित्सक अधिकारी ने वही इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद किशोर का कहना है की मरीज को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है तो वहीं गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। वही हाथठेले पर मरीज को अस्पताल लाने के वायरल वीडियो पर चिकित्सक ने कहा कि जिस गली से मरीज़ आया है वहां एम्बुलेंस नही जा सकती और मरीज को लाने के लिए उनके परिजनों ने एबुलेंस सेवा के लिए कोई कॉल नही की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!