नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : रामपुर : : सुमित कुमार : : आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश

रामपुर 1 जून 2022 आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश, जेल से छूटने के बाद दोनों की पहली मुलाकात सपा विधायक आजम खां की तबीयत बीते दिनों अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुँचे अस्पताल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार सुबह पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। आजम खां के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इससे पहले अखिलेश यादव और आजम खां के बीच तल्खी व मनमुटाव के कयास लगाए जा रहै थे।सांस लेने में थी परेशानी शनिवार देर रात सांस में तकलीफ होने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खां उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात तीन बजे अब्दुल्ला खां अपने पिता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया है और तब से यहीं हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!