अभिलेखों व कार्यों के साथ श्रमिकों का करें सत्यापन-डी.डी.ओ.
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : : अमरेन्द्र सिंह : : अभिलेखों व कार्यों के साथ श्रमिकों का करें सत्यापन-डी.डी.ओ.
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी अधिनियम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सोशल आॅडिट करने के लिये जनपद के 11 विकास खण्डों के नवचयनित सदस्यों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान भंसड़िया में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार ने सोशल आॅडिट टीम सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा सोशल आॅडिट का उद्देश्य योजनाओं का क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता की जाँच करना है। लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं तथा शासकीय धन की उपयोगिता देखना है। खर्च हुये सरकारी धन का हिसाब-किताब सोशल आॅडिट टीम द्वारा देखकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। सोशल आॅडिट के दौरान श्रमिकों का सत्यायन, अभिलेखो व कार्यों का सत्यापन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाये। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. राजकिशोर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सोशल आॅडिट टीम सदस्यों को ग्राम पंचायत बेरिहा तारनपुर व छाउछ में फील्ड विजिट कराकर जाॅब कार्ड धारकों व मनरेगा कार्यों व आवास सत्यापन के तौर तरीके बताये गये । संबंधित अभिलेखों की जाँच करने की प्रक्रिया बताई गयी । प्रशिक्षण में ब्लाॅक सोशल आॅडिट कोआर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह, कयामुद्दीन, नितिन सिंह, बबिता, सतनाम, पारस, अंकुश पाल वर्मा, मुस्ताक अंसारी, बी. आर. पी. अशोक सक्सेना, शशिधर शुक्ल, देवानन्द वर्मा व नीलम ने सहयोग प्रदान किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
