नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने भी खोला मोर्चा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने भी खोला मोर्चा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी : :अवनीश कुमार : : तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने भी खोला मोर्चा

किशनी/मैनपुरी- तहसीलदार के विरुद्ध आम लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं का गुस्सा भी बढ़ने लगा है।वकीलों ने तहसीलदार को हटाने की मांग कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद तहसीलदार ने जमीन के दाखिल खारिज करने का अपना आदेश निरस्त कर दिया। तहसील पर काफी समय से तहसीलदार द्वारा मनमानी करने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।हरचंदपुर ग्राम सभा की विवादित जमीन को आपत्ति के बावजूद बिना दूसरे पक्ष की जानकारी के दाखिल खारिज करने पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।मामला कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के दरबार में भी पहुंच चुका है।शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने सांकेतिक हड़ताल का एलान कर तहसील में जमकर नारेबाजी की।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील के कार्यालयों में बाहरी लोगों का दखल रहता है।बाहरी कर्मचारी केस डायरी में से वकालतनामा गायब कर रहे हैं।मुकदमों की तारीखों में फेरबदल,पत्रावलियों में बहस होने के बाद भी तीन तीन माह तक आदेश नहीं होता है।पीठासीन अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्र टिप्पणी की जाती है व साक्ष्य व बहस हेतु पत्रावलियों को पोर्टल पर निस्तारित दिखा दिया जाता है।तहसील में अनियमितताओं के निस्तारण न होने व घोर भ्रष्टाचार समाप्त न होने तक बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।वकीलों ने एसडीएम जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर रमाकांत दुबे,योगेंद्र सिंह चौहान,उदयवीर सिंह यादव,सत्यपाल सिंह,पुष्पेंद्र दुबे,कमलेश दुबे,कृष्ण प्रताप चौहान,राहुल शाक्य,दीपक यादव,सुमित शाक्य,उपदेश शाक्य,जितेंद्र शाक्य,शिवकुमार शाक्य,आदित्य दीक्षित सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार शाम तहसीलदार ने दाखिल खारिज का अपना आदेश निरस्त कर दिया।तहसीलदार ने दाखिल खारिज का अपना आदेश निरस्त करते हुए मामले को पूर्ववत रखा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!