दिन दिहाड़े बदमाश ने महिला से लूटे 49000 रूपये
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : : :माजिद हुसैन : : दिन दिहाड़े बदमाश ने महिला से लूटे 49000 रूपये
अलापुर- थाना क्षेत्र गिलटइया उसहैत मार्ग पर महिला से 49000 लूटे अलापुर क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी गंगा देवी पत्नी मुनेन्द्र पाल सिंह ने कस्बा म्याऊँ की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से 49000 उनंचास हजार रुपए अपने बेटी अंजली की शादी के खर्चे के लिए निकाले थे बैंक से रुपए निकाल कर गंगा देवी साथ मे बेटी अंजली व उनका लड़का प्रदीप मोटर साइकिल पर बैठकर अपने घर वापस चले गए जैसे ही गंगा देवी की मोटरसाइकिल कोठा मोड पर पहुची पीछे से घात लगाए चली आ रही बाइक पर बदमाशो ने बाइक पर हमला बोल दिया और रुपए भरा थैला गंगा देवी से छीनने लगे जब रुपयो से भरा थैला गंगा देवी ने नही छोड़ा तो बदमाशो ने उन्हे बाइक से नीचे गिरा दिया जिससे गंगा देवी काफी दूर तक गसीटती चली गई जिससे गंगा देवी बुरी तरह चोटिल हो गई इधर बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए लूट करके उसहैत की तरफ हाइवे से भाग निकले | इधर गंगा देवी के गिर जाने के बाद प्रदीप ने बदमाशो के पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी काफी दूर तक प्रदीप ने पीछा किया लेकिन मसूदपुरा मोड से बाइक गायब हो गई | ताज्जुब की बात ये की जिस तिराहे पर लूट हुई उसी तिराहे के मंदिर पर करीब 20 लोग गाव के लोग भी बैठे थे इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दातागंज सी ओ प्रेम कुमार थापा अलापुर थनाध्यक्ष संजय सिंह उसावा थनाध्यक्ष महेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुच गए और पुंछतांछ कर तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
