दीवानी न्यायालय मैं चोरों का आतंक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : सुल्तानपुर : : संतोष कुमार : : दीवानी न्यायालय मैं चोरों का आतंक
सुल्तानपुर- दीवानी न्यायालय के परिसर से पत्रकार राम आशीष प्रजापति की मोटरसाइकिल शुक्रवार की शाम 4:00 बजे उस समय चोरी हो गई जब वह न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करके बाहर निकले। पत्रकार कादीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर थाने के लोकनाथपुर गांव के निवासी हैं। इस मामले के संबंध में उन्होंने कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 44 ए के 0079 चेचिस नंबर एम बी एल एच ए 11ATG9E 260 63 और इंजन नंबर एच ए 11 ईजे जी 9 डी 26 498 है। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दीवानी दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट पर खड़ी किया था जो उनके भाई सर्वजीत कुमार के नाम पंजीकृत है। उन्होंने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक चोरी कर लिया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
