राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तोरोमाफी दराबगंज विद्यालय परिसर में छात्रावास संचालन हेतु समीक्षा शिविर का आयोजन किया गया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या : :फूलचन्द्र : : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तोरोमाफी दराबगंज विद्यालय परिसर में छात्रावास
संचालन हेतु समीक्षा शिविर का आयोजन किया गया
अयोध्या जिले के खण्ड शिक्षा क्षेत्र बीकापुर अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तोरोमाफी दराबगंज विद्यालय परिसर में छात्रावास संचालन हेतु समीक्षा शिविर का आयोजन किया गया ,विद्यालय परिसर में बनी नई बिल्डिंग छात्रावास संचालन हेतु,विद्यालय में अध्ययन के लिए बच्चों के सुविधा के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्या सरिता यादव ने आए हुए अतिथियों छात्र-छात्राओं तथा छात्र-छात्रा के अभिभावकों के साथ जा करके ,छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया तथा संतोषजनक रहा,आज के छात्रावास समीक्षा शिविर की शुरूआत से पहले आए हुए अतिथियों को प्रधान प्रतिनिधि ने माला पहनाकर व स्वागत किया गया,उसी क्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता यादव को पुष्प का गुच्छा देकर उन्हें सम्मानित किया, उसके बाद विद्यालय में दाखिल लेने पहुंची छात्रा कुसुम व रोली ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर बताया कि परिसर में छात्रावास की सुविधा दिए जाने की पहल पर खुशी जाहिर किया, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता यादव द्वारा छात्रावास परिसर में छात्राओं के निवास हेतु विस्तृत जानकारी दी गई, समीक्षा शिविर में शिरकत कर रहे ,धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य
कोदैला इंटर कॉलेज, राजेश कुमार के के ए डी इंटर कॉलेज मजरुद्दीन पुर, रमेश चंद्र पाल पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज
खजुराहट, डॉक्टर राम सुरेश मिश्र भारती इंटर कॉलेज बीकापुर, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज तेंदुआ माफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तोरोमाफी से अलक्ष्या पांडे,मंजू वर्मा,यासमीन हसन,सुनील कुमार, तथा विद्यालय की छात्राएं व उनके अभिभावक गण मौजूद रहे , शिविर के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में छात्राओं को छात्रावास के सुविधा की खबर पर खुशी जाहिर करते हुए संदेश दिया, कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को विद्यालय में दाखिल कराकर अपने बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ लेना चाहिए, तथा इस कार्य हेतु सरकार को अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
