वन विभाग की अवैध रूप से कब्जा की जमीन पर चला बुल्डोजर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : :अमरनाथ : : वन विभाग की अवैध रूप से कब्जा की जमीन पर चला बुल्डोजर
वन विभाग की अवैध रूप से कब्जा की जमीन पर चला बुल्डोजर संपूर्णानगर लखीमपुर खीरी सम्पूर्णानगर -खीरी। वन क्षेत्र की जमीन पर पिछले काफी वर्षों से अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारियों पर चला बुल्डोजर। भारत नेपाल सीमा से सटे बसही कॉलोनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत संपूर्णानगर वन क्षेत्र की 27.770 हेक्टेयर जमीन पर पिछले काफी वर्षों से अवैध रूप से कब्जा करके तकरीबन 78 लोग खेती कर रहे थे तथा झाला झोपड़ी भी डाल कर रह रहे थे। वन विभाग द्वारा वन भूमि को खाली की जाने के संबंध में 61(बी)(1) भारतीय वन अधिनियम के तहत नोटिस जारी किए जा रहे थे लेकिन अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे लोग वन भूमि को खाली करने पर

राजी ही नहीं हुए हो रहे थे वन विभाग द्वारा नोटिस जारी करके सभी अतिक्रमणकारियों को सूचना दे दी गई कि 6 जून तक अपना अपना सामान हटा दें अन्यथा 7 जून को वन विभाग बुलडोजर चलवा देगा जब 6 जून तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 7 जून मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स बुलडोजर लेकर वन विभाग के अधिकारी जैसे ही बसई गांव के अंदर पहुंचा दो पूरे गांव में हड़कंप मच गया वन विभाग ने लोगों को बिल्कुल मौका नहीं दिया और भारी तादाद में पहुंची पुलिस की मौजूदगी में तत्काल बुलडोजर चलवा कर तमाम लोगों के अवैध निर्माण हटा दिए गए इस बीच जंगल की जमीन पर अवैध रूप से बना एक मुर्गी पालन सहित दर्जनों लोगों के झाला झोपड़ी से टीन सेट को पल भर में ध्वस्त कर दिया उधर बुलडोजर चलते ही सैकड़ों की तादाद में तमाशबीन एकत्र हो गए। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने मय फोर्स के साथ सभी को खदेड़ा शुरू किया एक बार कुछ हल्का-फुल्का विवाद होने लगा लेकिन भारी मात्रा में पुलिस बल के होने के कारण किसी की हिम्मत नहीं पड़ी इस बीच कई लोगों ने विनती करी थी कि उनका झाला झोपड़ी पर बुलडोजर ना चलाया जाए वह स्वयं ही हटा लेंगे तो टीम ने उनको हिदायत दी की जल्द से जल्द स्वयं हटा लें इस बीच बुलडोजर ने वन विभाग की जमीन पर बने कई सरकारी शौचालय को भी ध्वस्त कर दिया वन विभाग द्वारा खाली कराई गई जमीन पर सैकड़ों की तादाद में पौधरोपण भी किया गया ।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम तहसीलदार आशीष कुमार थाना प्रभारी बलवंत शाही पलिया कोतवाल सैयद अहमद अंसारी वन विभाग डीएसओ आर पी रौतेला वन क्षेत्राधिकारी शिव बाबू सरोज सहित भारी मात्रा में पीएसी के जवान व पुलिस बल के साथ महिला सिपाही भी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
