साहब कब तक होता रहेगा दलित समाज की महिलाओं के साथ अत्याचार
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : फतेहपुर : : सुशील कुमार गौतम : : साहब कब तक होता रहेगा दलित समाज की महिलाओं के साथ अत्याचार
युवती को पीटने वाले दरिंदों पर मेहरबान है खखरेरू पुलिस युवती का चीर हरण करने के मामले में तमाशबीन बनी पुलिस दुष्कर्म मे नाकाम दरिंदों ने युवती को था पीटा छः दिन बीतने के बाद भी दरिंदों पर नहीं हुई कार्यवाही फतेहपुर- फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाने क्षेत्र का अन्तर्गत एक दलित समाज की महिला तालाब से मिट्टी लाने गई पर उसके साथ घटी एक दरिंदगी घटना जिसमें युवती ने बताया कि क्षेत्र के ही कुछ दरिंदो ने मिलकर मुझे जबरजस्त अपने घर ले जा कर मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की जिसमे मेरी कपड़े भी फाड़े उसी दौरान मैंने शोर सराबा किया तब उन दरिंदो का ग्रुप वहां से भाग गया इसके बाद मै अपने नजदीकी थाने में लिखित रिपोर्ट उन दरिंदो के नाम दी है लेकिन थाना अध्यक्ष महोदय ने अभी तक मेरे इस मामले को संज्ञान में न लेकर कोई कार्यवाही नहीं की और ओ खूखर दरिंदे आजाद घूम रहे है ।मुझे ऐसा लगता है कि थाना अध्यक्ष महोदय जी को मोटी रकम दे कर उन दरिंदो ने प्रशासन का मुंह बंद कर दिया है क्या इसी तरह देश की बहन बेटियों के साथ बलात्कार होते रहेंगे क्या थाना अध्यक्ष महोदय जी उचित कार्यवाही कर के मुझे इंसाफ दिलाएंगे क्या हमारे देश का प्रशासन ध्वस्त और बिकाऊ ही चुका है अगर उन दरिंदो पे मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ तो मै मुख्य मंत्री आवास जाऊंगी और मै धरना दूंगी जब तक कि मुझे इंसाफ नहीं मिलता।
सुशील कुमार गौतम के साथ जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
