नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ख़बर चलाने पर पत्रकार के विरुद्ध रचा षड्यंत्र फर्जी केस में फंसाने की कवायद जिम्मेदार कौन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

ख़बर चलाने पर पत्रकार के विरुद्ध रचा षड्यंत्र फर्जी केस में फंसाने की कवायद जिम्मेदार कौन

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरदोई : : आदित्य गौतम : : ख़बर चलाने पर पत्रकार के विरुद्ध रचा षड्यंत्र फर्जी केस में फंसाने की कवायद जिम्मेदार कौन

हरदोई पत्रकार के विरुद्ध फर्जी शिकायत कर प्रताड़ित किये जाने के मामले में पीड़ित पत्रकार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला कोतवाली सिटी क्षेत्र का है। पत्रकार हरिश्याम बाजपेयी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीनें कब्जामुक्त किये जाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है इसी क्रम में विगत 02 मई को उन्होंने एक समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें दर्शाया था कि मलिहामऊ में सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर का श्रेणी परिवर्तन कर अवैध कब्जा किया गया है, मामले की जांच शुरू हुई तो उक्त भूमि पर काबिज धनंजय मिश्रा ने षड्यंत्र के तहत पत्रकार के विरुद्ध एक महिला की ओर से फर्जी शिकायत राज्य महिला आयोग में करा दी, जिसमें पत्रकार के विरुद्ध बलात्कार व दलित उत्पीड़न के आरोप लगाए गए, जबकि पत्रकार ने कथित पीड़िता को न कभी देखा और न कभी मिले हैं। जिस दिन की घटना दर्शाई गई उस दिन पत्रकार की लोकेशन अन्यत्र स्थान की है, जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं। पत्रकार श्री बाजपेयी ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए, शिकायत फर्जी होने की दशा में शिकायतकर्ता पर कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का दुरुपयोग रोंका जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!