नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 जनपद में 12 जून को 02 पालियों में आयोजित होगी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 जनपद में 12 जून को 02 पालियों में आयोजित होगी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 जनपद में 12 जून को 02 पालियों में आयोजित होगी

मैनपुरी – उ.प्र. सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारभ्भिक) परीक्षा-2022 जनपद के 27 परीक्षा केन्द्रों पर दि. 12 जून को 02 पालियों में आयोजित होगी, परीक्षा में 12200 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेगें। प्रथम पाली प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02.30 बजे 04.30 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुविधाजनक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01-01 केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। परीक्षा अवधि में परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने एवं परीक्षा केन्द्रों पर सामान्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी भी निरतंर क्रियाशील रहकर परीक्षा पर पैनी नजर रखेगें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पयार्प्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। परीक्षा को शांतिपूणर् ढंग से सुचिता के साथ सम्पन्न कराने में अहम भूमिका केन्द्र व्यवस्थापकों को निभानी होगी। सभी केन्द्र व्यवस्थापक आयोग की परीक्षा को निविर्घ्न सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें, सभी दिशा-निर्देशों का भली-भांति, अक्षरशः पालन किया जाये, परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए परीक्षा को सम्पन्न कराने में लगे प्रत्येक अधिकारी, कमर्चारी को इसकी सुचिता बनाये रखनी होगी।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

उक्त निदेर्श जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने केन्द्र व्यवस्थापकांे, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजित बैठक में देते हुये कहा कि केन्द्रव्यवस्थापक पूरी गंभीरता, तन्मयता के साथ अपने दायित्वों को अंजाम दें। प्रश्न पत्र खोलने, सीलिंग आदि के कायर् की वीडियोग्राफी करायी जाये। सीसीटीवी कैमरे निवार्ध रूप से संचालित रहे और उसकी रिकाडिर्ंग सुरक्षित पेनड्राइव में रखी जाए। परीक्षा केन्द्र पर डिजीटल कैमरा, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी पूणर्तया प्रतिबन्धित रहेगी, कोई भी परीक्षाथीर्, ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक आदि उक्त सामिग्री परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जा सकेंगे। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति, कामिर्क को अन्तरीक्षक के रूप में नियुक्त न किया जाये जिनके पुत्र-पुत्री या निकट सम्बन्धी उसी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हों। ड्यूटी पर लगे समस्त कामिर्कों से पुत्र-पुत्री, पारिवारिक व्यक्ति या निकट सम्बन्धी के परीक्षा में न बैठने का प्रमाण पत्र अवश्य लिया जाये। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास संचालित फोटो स्टेट की दुकाने बंद रहें।, मुख्य द्वार पर सघन चेंकिग करायी जाये। हर केंद्र पर तलाशी केे दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें, परीक्षाथिर्यों के मोबाइल जमा करने की मुकम्मल व्यवस्था रहे, चेकिंग के दौरान गेट पर सीसीटीवी कैमरे से रिकॉडिर्ंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। जिन अभ्यथिर्यों के पास पहचान पत्र न हो उनका मिलान रोल लिस्ट से किया जाए। लाधिकारी ने कहा कि यह राज्य स्तर की सबसे महत्वपूणर् परीक्षा है। किसी पर विश्वास न करें, पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा को सफल बनाएं। ऐसा कोई कृत्य न करे, जिससे परीक्षा की सुचिता पर आंचआए, कक्ष निरीक्षकों को अवगत कराएं कि वह कैमरे की निगरानी में है और उसकी निरतंर रिकॉडिर्ंग भी की जा रही है। उन्होने प्रतिभाग करने वाले अभ्यथिर्यों से कहा कि वह किसी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। उन्होने तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले पहुंचकर निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण हो साथ ही केन्द्रों में वॉशरूम, बाथरूम में कोई अनुचित सामग्री न हो। परीक्षा कक्ष के भीतर कोई भी प्रतिबन्धित समिग्री किसी भी दशा में न पहुंचे। अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने बताया कि कु. आर.सी. महिला पीजी कालेज ब्लाॅक-ए, ब्लाॅक- बी, कु. रामचन्द्र सिंह लाल सिंह कन्या इं. कालेज ब्लाॅक-ए, एस.बी.आर इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, एस. बी. आर. एल. वैश्य रेेजीडेन्सियल एजूकेशन पब्लिक एकेडेमी ब्लॉक-ए, बी, धीरेन्द्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, जे.एस. मैमोरियल पब्लिक स्कूल, श्री जी करूणा सागर इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, डा. किरन सौजिया सीनियर सैकेन्डरी एजूकेशन एकेडमी ब्लाॅक-ए, बी, पं. शिव कुमार स्मृति इण्टर कालेज, श्री गंगा सहाय इण्टर कालेज, सेठ सीआरबी मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल ब्लाॅक-ए, आकाक्षां ग्लोबल एकेडेमी, सुदिति ग्लोबल ऐकेडेमी सनातन धर्म इण्टर कालेज मेें 480-480 एवं दयानंद इण्टर कालेज, सेन्ट मैरी स्कूल ब्लाॅक-ए, बी, क्रिश्चियन इण्टर काॅलेज, आदशर् राष्ट्रीय इण्टर कालेज, अमन इण्टरनेशलन स्कूल, सेठ सी.आर.बी.मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल ब्लाॅक-बी में 384-384 तथा पैराडाइस पब्लिक स्कूल मंछना में 392 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 उप निरीक्षक, 04 सशस्त्र आरक्षी तैनात रहेंगे, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 02 महिला आरक्षी भी तैनात रहेंगी।, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस सेक्टर आफीसर, सशस्त्र पुलिस आरक्षी भी मौजूद रहेंगे। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, भीड़- भाड़ वाले चैराहों पर परीक्षा के दिन चैकसी की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहेगा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली, नवोदिता शमार्, कुलदेव, आर.एन.वमार्, जय प्रकाश, शिव नारायण, वीरेन्द्र कुमार मित्तल, राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर राज नारायण त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, आयोग के समन्वयक संजीव गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वमार्, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!