सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में RLP के कार्यकर्ता उतरे सड़को पर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मेघवाल :: सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में RLP के कार्यकर्ता उतरे सड़को पर
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में रेली व विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का आहवान दिया था ।जिस पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश मेघवाल के नेतृत्व में आज 3 सूत्री मांगों को लेकर जैसलमेर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर इस TOD बिल को वापस लेकर बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया मेघवाल ने बताया की पहले से देश में युवा बेरोजगारी से आत्म हत्याए कर रहे पिछले 2 साल से आर्मी की भर्ती ही नही निकाली जिससे तैयारी रहे बेरोजगार युवाओ के साथ सरकार छल कर उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही हे अब ये नया बिल लाकर युवाओं के साथ अन्याय कर रही हे सरकार जिसे युवा कभी माफ़ नही करेगी ।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
ये थी निम्न मांगे 1. इस रक्षा मंत्री जी का यह कहना है कि अग्रिपथ योजना से भारतीय सेनाओ में नई ऊर्जा कासंचार हागो और युवाओ के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे लेकिन सत्य यह है सेनामें संविदा आधारित भर्ती की यह कार्योजना किसी भी रूप से देश जनमानस व भारतीय सेनाके हित में नही है ऐसे में सरकार का इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए ऐसी योजना को अमलीजामा नहीं पहनाना चाहिए।2.राजस्थान सहित देश भर में विगत दो वर्षों से भारतीय सेना में सेना भर्ती रैलियों का आयोजन नहीं होने से राष्ट्र की सेवा के लिए सेना में जाने के इच्छुक युवाओ के सपनो को गहरा आघात लगा है ऐसे में युवाओ को सेना में जाने के लिए दो वर्ष की आयु में शिथिलता देतेहुए जल्द से जल्द पहले की भांति सेना भर्ती रैलियो का आयोजन प्रारंम करवाया जावें।राजस्थान सहित देश के कई सेना भर्ती केन्द्रों द्वारा करवाई गई सेना भर्ती रैलियों का आयोजन आधूरा पड़ा है ऐसे में अधूरी भर्तियो को भी जल्द सेजल्द पूरा किया जाए साथ हीनौ सैना की भर्तीयो का आयोजन भी शुरू किया जाए ।3.हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अग्रिपथ नाम से सेना में संविदा आधार पर ली जाने वाली भर्ती योजना को अमलीजामा नहीं पहनाएंगे साथ ही पुराने पैटर्न पर जल्द से जल्द दो वर्ष की आयु में शिथिलता देते हुए सेना भर्ती रैलियों को प्रारंभ करेंगे। जिला प्रवक्ता मालाराम मेघवाल ने भारत सरकार से अनुरोध किया हे की ये बिल अगर जल्द से जल्द ख़ारिज कर पुरानी प्रक्रिया में नई भर्ती नही हुई तो RLP द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी । कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी वहां मौजूद रहे और शांतिपूर्वक आंदोलन कर कलेक्टर महोदया को ज्ञापन दिया, इस आन्दोलन में भोमा राम मलगढ़ जिला महामंत्री , लक्ष्मण कड़वासरा फलसुंड, जिला मिडिया प्रभारी अमरसिंह गोदारा भणियाणा सुरेश कड़वासरा मंडल अध्यक्ष भणियाणा रविन्द्र देवपाल , एवं पार्टी के पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बेरोजगार युवा उपस्थित रहें ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
