नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का भौतिक निरीक्षण किया गया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का भौतिक निरीक्षण किया गया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार का भौतिक निरीक्षण किया गया

मैनपुरी – सचिव, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने मा. जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार-ग के आदेश के अनुपालन में जिला कारागार का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में बनी बैरिक संख्या-10ए, 10बी का निरीक्षण किया गया। जहां बन्दियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु जेलर को निदेर्शित किया गया। इसके पश्चात अल्प वयस्क बैरिक का निरीक्षण किया। जिसमें अल्प वयस्क बन्दियों को पंक्तिबद्ध खड़ा कर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी समीन द्वारा बताया गया कि उसकी उम्र 18 साल से कम है।(बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983)

इस सम्बन्ध में जेलर को निदेर्शित किया गया कि वह उक्त बन्दी के जुविनायल होने से सम्बन्धित प्रमाण पत्र लेकर उसका प्राथर्ना किशोर न्यायालय में प्रषित करना सुनिश्चित करें। बन्दी रोहित ने बताया कि वह जुविनायल घोषित हो गया है परन्तु उसकी पत्रावली पाॅक्सो कोर्ट से किशोर न्यायालय में नहीं भेजी गयी। जिस पर उन्होने जेलर से इस सम्बन्ध में पाॅक्सो न्यायालय को पत्र प्रेषित करने को कहा, इसके पश्चात बैरिक संख्या- 07ए, 07बी, 08ए, 08बी, 09ए, 09बी का भी निरीक्षण किया। यह बैरिक साफ- सुथरी पायी गयी, कुछ बन्दियों में मुस्ताक, दीपू उर्फ दीप सिंह, नगेन्द्र उफर् गुड्डू द्वारा बाहर से इलाज के लिए अनुरोध किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त बन्दियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जेलर को निदेर्शित किया गया। इसके उपरांत महिला बैरिक का निरीक्षण किया गया, यह बैरिक भी साफ-सुथरी पायी गयी। बैरिक में महिला बन्दियों के आध्यात्मिक सुधार हेतु ओम शान्ति संस्था द्वारा कायर्क्रम का आयोजन किया जा रहा था।निरीक्षण के दौरान जेलर पवन कुमार त्रिवेदी,कायार्लय लिपिक देवेन्द्र सिंह, जेल विजिटर रस्किन खान एवं पी.एल.वी. रामरतन सिंह, अजय कुमार चैहान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!