आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी का आगरा ट्रांसफर होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : आगरा : :प्रिंस कुमार :: आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी का आगरा ट्रांसफर होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है
तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी का आगरा ट्रांसफर होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 2013 में प्रभाकर चौधरी आगरा में एएसपी रह चुके हैं और अब उन्हें आगरा में एसएसपी की तैनाती मिली है। प्रभाकर चौधरी अपनी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चित हैं.यही वजह है कि बदमाशों के साथ साथ पुलिस विभाग के गैर जिम्मेदार भी उनके नाम से थरथर कांपते हैं।2010 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। जैसे ही उनके ट्रांसफर की खबर आगरा के लोगों को लगी तो गरीब और मजलूम तबके में खुशी का माहौल देखा गया।क्योंकि आगरा शहर के काफी लोग उनकी कार्यशैली 2013 में आगरा में तैनाती के दौरान देख चुके हैं और खबरों के जरिए भी प्रभाकर चौधरी को अच्छी तरह जानते हैं। वहीं रिश्वतखोर और पुलिस की वर्दी में छुपे गैरज़िम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों में एसएसपी प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर की खबर से हड़कंप मचा हुआ है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मेरठ में पोस्टिंग के दौरान आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने अपराध की रोकथाम के लिए कई अहम कदम उठाए और अपराधियों की नाक में नकेल डालने के लिए वह जाने जाते हैं। आलम यह है प्रभाकर चौधरी के चार्ज लेने से पहले ही तमाम पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपने बदले हुए तौर-तरीकों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। कई थाना इंचार्ज तो ऐसे हैं जिन्होंने चौकी इंचार्ज और थाने के कारखासों को सख्त हिदायत दी है कि उनके क्षेत्रों में किसी भी तरह का कोई गलत काम ना होने पाए। वहीं पुलिस की वर्दी खूंटी पर टांग सादा कपड़ों में कमर पर सरकारी पिस्टल लगाकर दबंग अंदाज में लोगों को हड़काने वाले पुलिसकर्मी भी अब वर्दी में नजर आ रहे हैं। प्रभाकर चौधरी के खौफ का आलम यह है कि सालों से आगरा में मलाई काट रहे पुलिसकर्मी अब गैर जनपद ट्रांसफर कराने के लिए अपने आकाओं की चौखट के चक्कर लगा रहे हैं। प्रभाकर चौधरी के एसएसपी आगरा बनने के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहे लोगों में उम्मीद जगी है. तो वहीं अपराधी प्रवृत्ति के लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं.प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं जो कि मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की है और इसके बाद विधि की पढ़ाई की है। प्रभाकर चौधरी आगरा में 2013-2014 में एएसपी रहे हैं.इस दौरान उन्होंने सर्किल लोहामंडी का चार्ज संभाला था.वह आगरा और आगरा की जनता से अच्छे से वाकिफ है.अपने पुराने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा किया साथ ही वह मेरठ से पहले एसपी कानपुर देहात.बुलंदशहर बलिया और एसएसपी वाराणसी भी रह चुके हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
