बच्चों का करें मार्गदर्शन, सवारे भविष्य : डीएम
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : : सर्वेश कुमार राज :: बच्चों का करें मार्गदर्शन, सवारे भविष्य : डीएम
लखीमपुर खीरी 26 जून। को शिक्षा क्षेत्र में लागू सरकारी बच्चों का करें मार्गदर्शन, सवारे भविष्य : डीएम शिक्षा क्षेत्र में लागू सरकारी योजनाओं पर हुई कार्यशाला, अफसरों ने किया जागरूक लखीमपुर खीरी 26 जून। को शिक्षा क्षेत्र में लागू सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाने, पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने के लिए रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी शिक्षा बोर्डों से विद्यालयों के प्रधानाचार्य संग बैठक ली। बैठक का संचालन डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों का बेस मजबूत करें, एनसीआरटी की बुक पढ़ने की आदत डलवाए। हर शब्द का मतलब जानने की प्रवृत्ति विकसित कराये।असफलता से घबराए नहीं बल्कि सीखे, आगे बढ़े। परिश्रम के साथ लक्ष्य पाने की लगन हो तो सफलता कदम चूमेगी। शिक्षक बच्चों के अच्छे अभिभावक बने। उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बड़ा लक्ष्य बनाने, मेहनत से उसे प्राप्त करने की सलाह दें। दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है। कमजोर बच्चों की अलग से क्लास ले। हर विद्यालय में लाइब्रेरी विकसित करें, जिसमें पांच-पांच सेट एनसीईआरटी की पुस्तकें हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में उपलब्धता हो।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बच्चों के बीच “कुछ नया करके दिखाओ” प्रतियोगिता कराएं।बच्चों में विश्वास पैदा करें, यह प्रयास करें कि जनपद खीरी से मेधावी छात्रों में से हर वर्ष यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में बच्चे चयनित हो।शिक्षक स्वयं भी नियमित रूप से अध्ययन करें ।विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास भी कराएं।कार्यशाला में डीपीओ संजय कुमार निगम, डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल व डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने प्रधानाचार्य को शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं की समुचित जानकारी दी।सरकार की योजनाओं में मुख्य रूप से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, सीएम कन्या सुमंगला योजना, सीएम अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इंस्पायर अवार्ड योजना, छात्रवृत्ति से संबंधित योजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की योजना,पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजन, सीएम अभ्युदय योजना से जुड़े अफसरों ने जानकारी दी। अफसरों ने प्रधानाचार्य के मध्य जागरूकता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं के हैंडबिल बाटे, हैंडबिल में योजनाओं के मुख्य बिंदु, पात्रता शर्तें, वेबसाइट, आवेदन की तिथि का भी उल्लेख है। कार्यशाला में मेधावी छात्र-छात्राओं से जुड़े विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने शिक्षा व पठन-पाठन के क्षेत्र में किए अभिनव प्रयोगो, अन्य विशेष कार्य जिसके फलस्वरूप उनके विद्यालयों में उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त हुआ ने भी सभी विद्यालयों के साथ साझा किया, ताकि वह भी बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु समुचित प्रयास कर सके। बैठक की शुरुआत में डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बैठक की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ।इन शिक्षकों ने भी रखी अपनी बात कार्यक्रम में गुरुनानक विधिक सभा कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने कैरियर काउंसलिंग, शैक्षिक यूट्यूब चैनल सहित अन्य अभिनव प्रयोगों की जानकारी दी। डीएस इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष विनोदकांत ने बताया कि यूट्यूब चैनल पर कक्षा 9 से 12 तक के सभी टॉपिक्स पर शैक्षिक वीडियो उपलब्ध हैं, जो छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। वह सीएम अभ्युदय योजना में एक वर्ष से अध्यापन कार्य भी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज सिंगाही एवम कृषक समाज इन्टर कॉलेज गोला के प्रधानाचार्य द्वारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मिशन पहचान का दिखा जलवा सभी शिक्षकों ने जिले में नवाचार के रूप में चल रही अभिनव मुहिम मिशन पहचान की विभिन्न गतिविधियों का जिक्र किया। यही नहीं इसे, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। बताते चलें कि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस ओपी त्रिपाठी द्वारा संचालित नवाचार “मिशन पहचान” की गतिविधियों को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
