प्रचार व प्रसार में जुटा प्रशासन, सभी विभाग वृक्षारोपण के लिए जुटे
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
संवाददाता : :मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: प्रचार व प्रसार में जुटा प्रशासन, सभी विभाग वृक्षारोपण के लिए जुटे
मैनपुरी जनपद में वृक्षारोपण को लेकर प्रशासन दिख रहा सक्रिय प्रचार व प्रसार में जुटा प्रशासन, सभी विभाग वृक्षारोपण के लिए जुटेमैनपुरी – वायुमंडल को शुद्ध बनाने, मिट्टी की उवर्रा शक्ति को बढ़ाने, पयार्वरण को संतुलित करने, आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पयार्वरण, शुद्ध ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, घटते जल स्तर को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष रोपित कर उनकी देखभाल करनी होगी, घटते वन क्षेत्रों के दुष्परिणाम हम सबके सामने हैं, पेड़ों की कम संख्या के कारण पयार्वरण में तेजी से असंतुलन पैदा हो रहा है, तापमान तेजी से बढ़ा है, जलस्तर का घटना, नदियों, समुंदर में जलस्तर का बढ़ना, बरसात का लगातार कम होना, सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है यदि इस ओर अभी से ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में हमारे सामने भयावह परिणाम होंगे, पेड़ों की कम संख्या के फलस्वरुप वातावरण में ऑक्सीजन का लेवल घटेगा, जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा, सभी जनपदवासी वृक्षारोपण जन आंदोलन- 2022 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और पयार्वरण को बचाने, भावी पीढ़ी को पयार्वरणीय संकटों से बचाने के लिए पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल कर जिम्मेदार नागरिक होने का फजर् निभाएं।उक्त उद्गार प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, वृक्षारोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने वन महोत्सव के अन्तगर्त आज अपने कर-कमलों से रतिभानपुर में पीपल, पाकड़, सैनिक स्कूल में बरगद तथा जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण जन आन्दोलन अभियान-2022 के अन्तगर्त किये जो रहे वृक्षारोपण कायर्क्रम का निरीक्षण करते हुये व्यक्त किये। उन्होने कहा कि वृक्षों के आसपास रहने से जीवन में मानसिक संतुष्टि मिलती है, वनों से हमे औषधीय जड़ी बूटियां, गोंद,घास आदि प्राप्त होती है, वृक्ष तापमान को सामान्य बनाने में सहायक, भूमि को बंजर होने से रोकने में महती भूमिका निभातें है, वृक्ष दूषित वायु को ग्रहण करके हमें शुद्ध एवं जीवनदायक आॅक्सीजन प्रदान करते है, हवा और पानी जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक वृक्ष हैं इसलिए वनों की सुरक्षा के साथ अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने होंगे। उन्होने कहा कि देश की समृद्धि में वृक्षों का महत्वपूणर् योगदान है, इसलिए राष्ट्र के हर नागरिक को स्वयं और राष्ट्र के हित के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक है, जहां वृक्ष पयार्प्त मात्रा में होते है, वहां वषार् भी अधिक होती है, वृक्षों से पयार्वरण की खूबसूरती में निखार आता है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शमार्, जिला कृषि अधिकारी सूय प्रताप आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
