नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होमगार्डों ने पिहानी कोतवाल पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

होमगार्डों ने पिहानी कोतवाल पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

संवाददाता : : हरदोई : :मानवेन्द्र कुमार :: होमगार्डों ने पिहानी कोतवाल पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

पिहानी,हरदोई। एएसपी से शिकायत करते हुए होमगार्डों ने कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित होमगार्ड हरिपाल ने एएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह थाना पिहानी ड्यूटी पर कार्यरत था। थाने द्वारा पीड़ित की ड्यूटी आर्यावर्त बैंक पिहानी में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी पिहानी बेणी माधव त्रिपाठी चेकिंग करने आए, और पीड़ित को अनावश्यक रूप से गाली -गलौज व जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए मारने के लिए हाथ उठाने लगे। होमगार्ड हरिपाल ने कारण जानना चाहा तो गुस्सा कर उसे मारने दौड़ पड़े, वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। तीन अन्य होमगार्डों भगवत सहाय, पीताम्बर यादव व पीसी सुरेश चंद्र पांडेय के साथ यहीं रवैया कोतवाल पिहानी बेणी माधव त्रिपाठी ने अपनाया। जिससे नाराज करीब तीन दर्जन होमगार्डों ने लामबंद होकर एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। और एएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। और पूरे मामले की जांच सीओ हरियावां परशुराम सिंह को सौंपी है। सीओ हरियावां ने जांच में दोषी पाए जाने पर पीड़ित होमगार्डों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।पूर्व में भी इंस्पेक्टर बेणी माधव त्रिपाठी पाली थाने पर तैनाती के दौरान सुर्खियों में रहे है। जिसमें पूर्व में एसपी अजय कुमार पांडेय ने कार्यवाही के नाम पर सिर्फ संडीला तबादला कर दिया था। ये आने वाला समय बताएगा कि होमगार्डों से अभद्रता व जातिसूचक गालियां देने के मामले में कोतवाल बेणी माधव त्रिपाठी पर क्या कार्यवाही होती है। हालांकि सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने स्थिति को संभालते हुए होमगार्डों को कार्यवाही का आश्वासन देकर ड्यूटी पर रवाना किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!