नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरदोई पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाला ग्राम प्रधान ब उसके भाइयों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हरदोई पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाला ग्राम प्रधान ब उसके भाइयों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम ::हरदोई पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाला ग्राम प्रधान ब उसके भाइयों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

मझिला हरदोई पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाला ग्राम प्रधान ब उसके भाइयों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा पत्रकार को मिला न्याय प्रधान सहित दो की हुई गिरफ्तारी हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम गंगू पुरवा निवासी आशीष कुमार पुत्र महेंद्र पाल जो पत्रकार हैं और राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त हैं ग्राम पंचायत एलिमपुर में ग्राम प्रधान राजवीर के द्वारा सीसी सड़क गांव में बनवाई जा रही थी जिसमें नौनिहाल छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कार्य कराया जा रहा था ग्रामीणों की सूचना पर पत्रकार आशीष कुमार दिनांक 12 जुलाई 2022 समय लगभग 5:00 बजे न्यूज़ कवरेज करने गए जैसे ही यह खबर ग्राम प्रधान राजवीर ब उनके अन्य भाइयों को लगी तो वह सभी आग बबूला हो गए और पत्रकार को गाली गलौज करने लगे जिस पर पत्रकार ने कहा कि आपके द्वारा छोटे-छोटे बच्चों से कार्य करवाया जा रहा है यह गलत है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

जिस पर प्रधान ब उसके भाइयों ने गाली गलौज व मारपीट करने लगे और मोबाइल भी छीन लिया लेकिन ग्रामीणों की मदद से मोबाइल वापस मिल गया वहीं भानु सिंह पुत्र राम सरन सिंह ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की पत्रकार ने तत्काल राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह को फोन के द्वारा अवगत कराया तो जिलाध्यक्ष ने तत्काल स्वयं व संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष मझिला से फोन पर वार्ता की तो थानाध्यक्ष वह बाहर थे उन्होंने कहा कि मैं सुबह आता हूं और विधिक कार्रवाई करूंगा आज राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के संस्थापक आरसी शर्मा निरंकारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय के कुशल मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मझिला धर्मदास सिद्धार्थ ने तत्परता दिखाते हुए पत्रकार के ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया जिसमें धारा 147 323 504 506 आईपीसी के तहत जिसमें आरोपी राजवीर ग्राम प्रधान गिलेश, डेनी, सोहन, पुत्र कुंदन और कुंदन पुत्र कुशाल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया इस मौके पर थाना मझिला परिसर में जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक संगठन के जांबाज पत्रकार साथी थाने पहुंचकर पीड़ित पत्रकार की मदद की जिसमें जिला संयोजक जुहेव गाजी जिला उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद लकी जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता नरवेश सज्जाद मोहित सिंह रियाज खान राघवेंद्र सिंह प्रदीप सिंह आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया किसी भी पत्रकार पर चाहे वह कितना भी बड़ा माफिया हो संगठन से जुड़ा हमारा पत्रकार भाई है और हमारा संगठन उसके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और अपने भाई की हर संभव मदद की जाएगी।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!