बेहजम के बीओ की मेहरबानी पर चल रहा सम्बद्धीकरण विद्यालय
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :लखीमपुर खीरी::अमरेन्द्र सिं ::बेहजम के बीओ की मेहरबानी पर चल रहा सम्बद्धीकरण विद्यालय
बेहजम परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को पटरी पर लाने के लिए शिक्षा निदेशक द्वारा शासनादेश जारी किया गया था जिस के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मूल विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों के अन्य विद्यालयों में सम्बधीकरण को निरस्त कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी को जारी किया गया था वही ब्लॉक बेहजम के कुछ विद्यालयों में अभी भी खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय के संरक्षण में सम्बधीकरण चल रहे हैं।
विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बढरिया में तैनात सहायक अध्यापिका श्वेता महेश्वरी इंचार्ज प्रधान अध्यापिका मूलरूप से प्राथमिक विद्यालय बढ़रिया में तैनात है लेकिन श्वेता महेश्वरी का संम्बधीकरण प्राथमिक विद्यालय पढ़री में खण्ड शिक्षा अधिकारी की मेहरबानी पर चल रहा है जिनके पास इंचार्ज प्रधानाध्यापक बढरिया का कभी चार्ज है जिससे प्राथमिक विद्यालय बढरिया में इंचार्ज अध्यापक न होने से अध्यापक अध्यापिकाओ को वित्तीय कार्यों एवं मध्यान भोजन आदि कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से विद्यालय संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं कार्यालय में समय पर वेतन रिपोर्ट न भेजने पर अध्यापकों व शिक्षामित्रों का वेतन (मानदेय) भी बाधित हो जाता है। विद्यालय में मौजूद अध्यापिकाओ ने बताया विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी से कई बार बताया गया है लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं किया गया है।
अभिभावकों ने बताया इंचार्ज प्रधानाध्यापक बारे में कई बार लिखित रूप से खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। मामले की जानकारी लेने पर खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने बताया मूल विद्यालय में स्टॉप में विरोधाभास चल रहा था जिस विद्यालय में अध्यापिका श्वेता महेश्वरी का सम्बधीकरण चल रहा है वह विद्यालय बंद था इसलिए उन्हें वहां अटैच किया गया है।
आखिर क्यों शिक्षिका पर महेरवान है शिक्षा विभाग
क्षेत्रीय विधायक द्वारा पत्र के माध्यम से मामले को अवगत कराने के बावजूद भी शिक्षिका का सम्बधीकरण निरस्त नही किया जा रहा है आखिर संबंधित अधिकारी क्यों सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे है क्यों शिक्षिका विभाग पर भारी पड़ रही है।
संवाददाता : : सीतापुर:: ::बुद्ध कथा और बुद्ध चरित कथा के पाठ पर मैगलगंज के नई बस्ती खखरा में चले ईट पत्थर बौद्धाचार्य घायल नहीं लिखी गई एफआईआर
आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धम्म अनुयायियों द्वारा गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है जिसमे बुद्ध कथा और बुद्ध चरित कथा के पाठ का होता है ऐसा मन जाता है की जातक कथाओं में वर्णन है की आज के ही दिन महामानव बुद्ध ने प्रथम बार अपना उपदेश जनता को सुनाया था।
सावन माह के गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवाशियों को हार्दिक शुभकामनाएं- धर्मेन्द्र कुमार गौतम

इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 13 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार लखीमपुर जनपद के विधानसभा कस्ता के थाना मैगलगंज ग्राम मढ़िया रोड नई बस्ती खखरा में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हो रही बुद्ध कथा में बौद्ध धम्म से घृणा करने वाले लोगो ने डाला बौद्ध कथा में व्यवधान।
बस्ती के लोगो ने मीडिया को बताया की शांत प्रिय ढंग से कथा का आयोजय किया जा रहा था तभी उपद्रवी व मनुवादी विचारधारा के सवर्ण ( ठाकुर ) व्यक्तियों ने बौद्ध कथा को रोकवाने के लिए जबरन ईट पत्थर बौद्ध कथा वाचक के ऊपर चलना शुरू कर दिया। गन्दी गन्दी गालियां देते हुए मचाया गदर और जाति सूचक गालिया दी ।
शांति का संदेशवाहक पंचशील ध्वज की उड़ाई गई धज्जियां। मनुवादियों द्वारा ईंट और पत्थर भी चलाए गए। जिसमे कुछ महिलये और पुरुष सहित बौद्ध कथा वाचक गंभीर रूप से घायल हो गये जब बौद्धाचार्य महेश बौद्ध जी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंचे तो दबंगों ने थाने के सामने बौद्धाचार्य जी पर किया जानलेवा हमला। पुलिस बनी रही मूक दर्शक।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
