अयोध्या में सोहावल ससुराल आये व्यक्ति का शव छप्पर की बड़ेर से लटकता मिला
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: गोपीनाथ रावत :: अयोध्या में सोहावल ससुराल आये व्यक्ति का शव छप्पर की बड़ेर से लटकता मिला
सोहावल अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी ग्राम पंचायत के कपासी गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति का शव छप्पर की बड़ेर में लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज रमेश कुमार,व ग्राम प्रधान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपासी गांव निवासी राम लौटन निषाद ने अपनी लड़की शिव कुमारी निषाद की शादी बीते 3 वर्ष पूर्व टीकाराम पुरवा गाव निवासी सुरेंद्र निषाद 28 वर्ष पुत्र शिव नारायन निषाद के साथ की थी। रविवार दोपहर लड़की के परिवारिजन धान की रोपाई करने खेत गए थे। इसी बीच दस दिन से ससुराल में रह रहे सुरेंद्र निषाद ने छप्पर की बडेर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो मृतक नशे का आदी था जिसकी पत्नी एक माह पूर्व से मायके में रह रही थी विदाई कराने को लेकर यहां रुका था जिसके एक आठ माह का लड़का भी है।हल्का इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया सुरेंद्र निषाद का पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था घटना से आधा घंटा पहले डायल हंड्रेड को मृतक ने झगड़े होने की बात कहकर बुलाया था।और मौके पर नहीं मिला जिसके बाद यह घटना हुई शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
सोहावल अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी ग्राम पंचायत के कपासी गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति का शव छप्पर की बड़ेर में लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज रमेश कुमार,व ग्राम प्रधान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपासी गांव निवासी राम लौटन निषाद ने अपनी लड़की शिव कुमारी निषाद की शादी बीते 3 वर्ष पूर्व टीकाराम पुरवा गाव निवासी सुरेंद्र निषाद 28 वर्ष पुत्र शिव नारायन निषाद के साथ की थी। रविवार दोपहर लड़की के परिवारिजन धान की रोपाई करने खेत गए थे। इसी बीच दस दिन से ससुराल में रह रहे सुरेंद्र निषाद ने छप्पर की बडेर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो मृतक नशे का आदी था जिसकी पत्नी एक माह पूर्व से मायके में रह रही थी विदाई कराने को लेकर यहां रुका था जिसके एक आठ माह का लड़का भी है।हल्का इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया सुरेंद्र निषाद का पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था घटना से आधा घंटा पहले डायल हंड्रेड को मृतक ने झगड़े होने की बात कहकर बुलाया था।और मौके पर नहीं मिला जिसके बाद यह घटना हुई शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]