मैनपुरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: मैनपुरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
एलाऊ/मैनपुरी – विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ में स्टार क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के द्वारा आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। जिसमे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। आयोजक समिति ने बताया आठ दिवसीय टूर्नामेंट मे 16 क्षेत्रीय टीमे भाग लेंगी। जिसमें अभी तक कई टीमें भाग ले चुकी हैं। विजेता प्रथम व द्वितीय टीम को प्रतीक चिन्ह व नगद पुरस्कार भेंट किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा खेलों का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ियों का निखार बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। इस मौके पर कासिम खान, सोनू यादव, अजमुद्दीन खा, नीरज चौहान, पंकज कुमार, शारुख, अमित चौहान, रविकांत, सनी कुमार, आसिद खा, राहुल आदि दर्जनों ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
एलाऊ/मैनपुरी – विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ में स्टार क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के द्वारा आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। जिसमे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। आयोजक समिति ने बताया आठ दिवसीय टूर्नामेंट मे 16 क्षेत्रीय टीमे भाग लेंगी। जिसमें अभी तक कई टीमें भाग ले चुकी हैं। विजेता प्रथम व द्वितीय टीम को प्रतीक चिन्ह व नगद पुरस्कार भेंट किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा खेलों का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ियों का निखार बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। इस मौके पर कासिम खान, सोनू यादव, अजमुद्दीन खा, नीरज चौहान, पंकज कुमार, शारुख, अमित चौहान, रविकांत, सनी कुमार, आसिद खा, राहुल आदि दर्जनों ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]