नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप निर्वाचन में तक प्रधान पद के चार एवं सदस्य पद का एक नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई हैं – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

उप निर्वाचन में तक प्रधान पद के चार एवं सदस्य पद का एक नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई हैं

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: उप निर्वाचन में तक प्रधान पद के चार एवं सदस्य पद का एक नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई हैं

अयोध्या जिले के विकासखंड बीकापुर क्षेत्र में हो रहे उप निर्वाचन में तक प्रधान पद के चार एवं सदस्य पद का एक नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई हैं। उक्त बात की जानकारी देते हुए विकासखंड बीकापुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय कुमार तिवारी ने बताया कि विकासखंड में ग्राम पंचायत ताजपुर में प्रधान पद का निर्वाचन होना है जहां के लिए अभी तक चार नाम निर्देशन पत्र विके हैं प्रधान पद के नाम निर्देशन पत्र ले जाने वालों में कमला देवी, राजमणि यादव ,अरविंद कुमार , हरीराम एवं सदस्य पद हेतु अभी तक ग्राम पंचायत बसंतपुर से पुष्पा देवी ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। ग्राम पंचायत सहजपुर, चमोलीखुर्द एवं कोदैला से एक भी नाम निर्देशन पत्र नहीं बिका हैं।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

एडीओ पंचायत श ने बताया कि प्रधान पद अनारक्षित है परंतु सभी ग्राम पंचायतों में रिक्त सदस्य पद अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित है।नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक है। एडीओ पंचायत ने बताया कि सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 एवं जमानत धनराशि ₹500 है प्रधान पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 300 एवं जमानत की धनराशि ₹2000 है एडीओ पंचायत ने बताया कि यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र तथा जमानत की निर्धारित धनराशि की आधी धनराशि देनी होगी। एडीओ पंचायत ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 जुलाई को पूर्वान्ह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक रहेगी एवं 22 जुलाई को उम्मीदवारी वापस लेने तथा प्रतीक आवंटन का समय रहेगा। मतदान 4 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक रहेगा एवं मतगणना 5 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!