नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरदोई में राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के कार्यालय का किया उद्घाटन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हरदोई में राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के कार्यालय का किया उद्घाटन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम :: हरदोई में राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के कार्यालय का किया उद्घाटन

हम पत्रकारों की पूरी मदद करेंगे __ सी ओ शाहाबाद – हम पत्रकार बंधुओं की पूरी मदद करेंगे और समाचारों का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे उक्त उद्गार स्थानीय पालिका शॉपिंग कांप्लेक्स में राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने व्यक्त किए।क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप लोग अपनी गरिमामयी भूमिका का निर्वहन करें और जहां पर कोई भी अवैध कार्य ,अपराध हो रहे हैं उसकी जानकारी दें हम अपराध नियंत्रण के लिए सदैव तत्पर हैं उन्होंने कहा हम आप की सूचना पर अवश्य कार्रवाई करेंगे और आवश्यक होगा तो मौके का निरीक्षण भी करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों सहित संगठन को शुभकामनाएं दी।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता जगत में नवयुवकों की अभिरुचिसमाज को नई दिशा देने वाली है समाज के पिछड़े व दलितों के हित के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके साथ हमें पत्रकारिता धर्म का पालन करते हुए अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए समाज की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना प्रमुखता से सम्मिलित होना चाहिए।संगठन के संरक्षक एवं ख्याति प्राप्त कवि तथा वरिष्ठ पत्रकार ओम देव दीक्षित ने कहा पत्रकारिता का उद्देश्य लोक हितार्थ एवं न्यायार्थ होना चाहिए उन्होंने कहा एक बहरूपिया या नाटक कलाकार भी जब अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाहन करता है तो हमें किसी भी प्रलोभन में आकर अपनी भूमिका से भटकना नहीं चाहिए। समाचार सत्य साक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए। वर्तमान में पत्रकारिता के मानक बदल गए हैं फिर भी हम सबको हर हाल में जनहित का ध्यान रखना चाहिए ।संगठन के जिला अध्यक्ष ठा० सत्यपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत का जो संगठन बना हुआ है उस संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों के साथ मैं कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। पत्रकार साथियों का कहीं भी किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दूंगा राजनीतिक दबाव या प्रकाशित समाचारों के प्रतिशोध स्वरूप कोई भी पत्रकार को प्रताड़ित करेगा या मुकदमा दर्ज कराएगा। तो उसके लिए हम और हमारा संगठन अपने पत्रकार साथी की मदद के लिए हर समय तैयार है। हम अपने किसी भी पत्रकार साथी के उत्पीड़न प्रकरण पर चुप्पी साधकर बैठे नहीं बैठे नहीं रह सकते। वरिष्ठ पत्रकार अशरफ अली ने कहा पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखना हम सभी साथियों का दायित्व है हम सभी अपने कर्तव्य को समझें और समाज हित में स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के मानक स्थापित करें। संगठन के जिला महासचिव मदन सिंह राठौर ने कहा कि आज चौथे स्तंभ की रक्षा करना हम पत्रकार साथियों की जिम्मेदारी है इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों का सच्चाई व ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा और समाज से जुड़ी खबरों का प्रकाशन कर शासन व प्रशासन तक समाज की आवाज बुलंद करें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ठाo सत्यपाल सिंह ने सभी साथियों सहित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े जुहेब गाजी मुकेश राठौर लाल मोहम्मद सज्जाद प्रदीप सिंह राघवेंद्र सिंह आदित्य गौतम मोहित सिंह रियाज खान. अमित त्रिपाठी.प्रेम शंकर गुप्ता , अमर पाल सिंह सुशील कुमार सिंह,राज कुमार गुप्ता रामचंद्र गुप्ता गुड्डू आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। सीo ओo शाहाबाद ने किया फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन शाहाबाद। क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमन्त उपाध्याय ने राष्ट्रीय पत्रकार संगठन भारत का फीता काटकर उद्घाटन किया तदुपरांत संगठन से जुड़े पत्रकारों ने सीo ओo शाहाबाद सहित प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद सुरेशचंद्र मिश्रा आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!