नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फरीदपुर में 155 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने पूर्व पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फरीदपुर में 155 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने पूर्व पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : फरीदपुर :: वाजिद अली , नईम अली :: फरीदपुर में 155 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने पूर्व पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार

हवाला मामले में भी रहा था चर्चित फरीदपुर बरेली। पूर्व नगर पालिका कर्मी पहले हवाला व नाइजीरियाई गैंग से संपर्क के चलते चर्चाओं में रहा था। अब स्मैक तस्करी में लिप्त होने पर पुलिस ने भेजा जेल। मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। सोमवार को स्थानीय पुलिस के कस्बा इंचार्ज नवीन कुमार, एसआई राजकुमार, कांस्टेबल शिवकुमार व इंतजार अहमद शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। पुलिस की टीम जैसे ही मोहल्ला भूरे खां गौंटिया बाईपास पुराना भुता रोड पर पहुंची तो भुता रोड से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर सकपका कर वापस पीछे लौटने लगे। पुलिस ने दौड़ कर एक को दबोच लिया जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो. इरफान अंसारी पुत्र अल्ताफ अंसारी निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया व फरार साथी का नाम इकरार पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 155 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख बताई जा रही है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

हवाला मामले में भी रहा था चर्चित फरीदपुर बरेली। पूर्व नगर पालिका कर्मी पहले हवाला व नाइजीरियाई गैंग से संपर्क के चलते चर्चाओं में रहा था। अब स्मैक तस्करी में लिप्त होने पर पुलिस ने भेजा जेल। मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। सोमवार को स्थानीय पुलिस के कस्बा इंचार्ज नवीन कुमार, एसआई राजकुमार, कांस्टेबल शिवकुमार व इंतजार अहमद शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। पुलिस की टीम जैसे ही मोहल्ला भूरे खां गौंटिया बाईपास पुराना भुता रोड पर पहुंची तो भुता रोड से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर सकपका कर वापस पीछे लौटने लगे। पुलिस ने दौड़ कर एक को दबोच लिया जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो. इरफान अंसारी पुत्र अल्ताफ अंसारी निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया व फरार साथी का नाम इकरार पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 155 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।ज्ञातव्य है कि पकड़ा गया तस्कर इरफान नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत था। पूर्व में एक नाइजीरियन जब अपने पैसों के लिए फरीदपुर पहुंच गया था तो उसने फरीदपुर में अपने संपर्क के लोगों के नाम बताए तो इरफान का नाम भी प्रकाश में आया था।पूर्व में नाइजीरियाई गैंग से जुड़े रूखसार के संबंध इरफान से थे। जांच में पाया गया कि इरफान के एचडीएफसी बैंक के खाते से झारखंड के एक खाते में लगभग 40 लाख की मोटी रकम का लेनदेन हुआ था। घटना के बाद इरफान की सेवाएं पालिका में समाप्त कर दी गई थीं। लेकिन पालिका के स्टाफ का स्नेह समाप्त नहीं हुआ था। सोमवार को भी जब इरफान को स्मैक तस्करी में पकड़ा गया तब भी नगर पालिका के कई कर्मचारी फरीदपुर कोतवाली में व मेडिकल परीक्षण के दौरान सीएचसी में उससे मिलने पहुंचे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!