नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या 23 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक लखनऊ से अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या 23 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक लखनऊ से अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: अयोध्या 23 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक लखनऊ से अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध

अयोध्या 23 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक लखनऊ से अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध,कांवड़ियों के भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने 23 जुलाई की सुबह चार बजे से 26 जुलाई तक लखनऊ से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।कांवड़ियों के लिए दो लेन सुरक्षित रहेंगी। दो लेन आवश्यक सुविधाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए छोटे वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व श्रावण शिवरात्रि पर अयोध्या में सरयू नदी से जल लेने के लिए बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानुपर, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों से लाखों कांवड़िये आते हैं।उनका आगमन 23 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

माना जा रहा है कि जिले में 25 व 26 जुलाई सावन शिवरात्रि को रामनगरी में लाखों कांवड़ियों का डेरा होगा। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका खींचा है। इसी के तहत रूट डायवर्जन का चार्ट भी तैयार किया गया है। एसपी सिटी व मेला सुरक्षा अधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि कांवड़ मेला को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर 23 जुलाई की सुबह चार बजे से 26 जुलाई को भीड़ समाप्ति तक जनपद गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।सीओ अयोध्या व यातायात डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए मेला क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पहले से लगे कैमरों को दुरुस्त कराया गया है। मेला क्षेत्र में विशेष दबाव वाले स्थान नयाघाट, सरयू तट, हनुमानगढ़ी आदि पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।सीओ ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ में सादी वर्दी में पुलिस के जवानों के साथ खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। हाईवे व पुल पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन व 25 सेक्टर में बांटा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए एक कंपनी सीआपीएफ, एक कंपनी पीएसी, 10 सीओ, 14 इंस्पेक्टर, 75 एसआई, 180 सिपाही, 80 कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाएगी,अयोध्या व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सुझाव दिया कि मेले के दौरान स्कूली वाहन को पास बनाकर दिया जाए।जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई असुविधा न हो। साथ ही शृंगारहाट से रामजन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण को भी सावन मेला तक स्थगित करने की मांग की,जनपद गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन खलीलाबाद से मेंहदावल-बांसी, डुमरियागंज, बलरामपुर, गोंडा होते हुए बाराबंकी-लखनऊ की तरफ जाएंगे। जनपद बस्ती से आने वाले वाहनों को बस्ती से डुमरियागंज, मनकापुर, उतरौला, गोंडा के रास्ते बाराबंकी होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा, जनपद गोंडा-बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर आने वाले वाहनों को गोंडा/मनकापुर से रोककर करनैलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए जनपद बाराबंकी/लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा।जनपद बाराबंकी-लखनऊ की ओर से गोरखपुर-बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर बाराबंकी से ही जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की तरफ से जाएंगे।जनपद अमेठी-रायबरेली की ओर से अयोध्या होकर जनपद गोरखपुर, बस्ती की तरफ जाने वाले वाहन अमेठी से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर की तरफ जाएंगे।जनपद सुल्तानपुर से अयोध्या होकर जनपद गोरखपुर, बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए जनपद गोरखपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।जनपद आजमगढ़-अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती-गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से अतरौलिया, आजमगढ़ दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।जनपद आजमगढ़- अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!