हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में शिक्षकों को दिए गए दिशा निर्देश
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में शिक्षकों को दिए गए दिशा निर्देश
भोगांव (मैनपुरी ) नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोगांव आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विकास खंड सुल्तानगंज के परिषदीय शिक्षकों को कुलदेव सिंह उप जिलाधिकारी भोगांव ने संबोधित करते हुए कहा के आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन की शिक्षा विभाग द्वारा किया जा सकता है हम शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य आयोजित किया जाएगा । जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभातफेरी का आयोजन, झंडा गीत ,देशभक्ति गीतों के साथ छात्र -छात्राओं के लिए अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा से संबंधित रंगोली, चित्रकला, पोस्टर ,अल्पना इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
प्रभात फेरी का आयोजन विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं योगाभ्यास का आयोजन भी किया जाए। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है की शिक्षा का स्तर उठाएं। निपुण भारत लक्ष्य निर्धारित किया गया है प्रत्येक शिक्षक भाषा और गणित के क्षेत्र में कक्षा 1,2,3 की छात्राओं को लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य कराएं। विकास खंड सुल्तानगंज के खंड विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का कायाकल्प 19 मीटर्स बिंदुओं के आधार पर किया जा रहा है । जहां 19 पैरामीटर्स पूर्ण नहीं हैं। प्रत्येक प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अवगत कराएं ताकि 19 पैरामीटर्स पूर्ण किया जा सके। डॉक्टर ए के पाल उप प्राचार्य नेशनल महाविद्यालय भोगांव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक एक सुगम कर्ता करता है। शिक्षण कार्य के साथ साथ प्रशासन के कार्यों में सहयोग भी करता है, परंतु शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्र के लिए अधिक से अधिक मेहनत करें उनको समय रहते निपुण भारत लक्ष्य प्राप्त कराऐं।अनुपम शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा अमृत महोत्सव का कार्यक्रम प्रत्येक दशा में घर-घर तक तिरंगा फहराने की हम शिक्षकों की जिम्मेदारी है इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। टाइम एंड मोशन के आधार पर प्रत्येक शिक्षक समय से विद्यालय जाए शिक्षण कार्य करें। प्रत्येक अध्यापक प्रत्येक बच्चे का नामांकन करें कोई बच्चा ड्रॉपआउट ना मिले। बैठक में नवीन सक्सेना, राजकरण, कैलाश कुशवाह , मीना सिंह, अनीता पाल , महेंद्र सिंह, शमशाद हुसैन,, प्रशांत पांडे अजय शर्मा , मुकेश कुमार पाल ने अपनी बात को रखा। संचालन मोहम्मद रफी खां ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
